24 घण्टे ऑनलाइन

10 साल बच्ची की मांग में भरा सिंदूर, बोला- अब ये मेरी पत्नी है… मचा बवाल

सहरसा: बिहार के सहरसा में 10 साल की एक बच्ची कोचिंग सेंटर से वापस घर लौट रही थी। तभी एक लड़का उसका पीछा करने लगा। उसने फिर सुनसान जगह पर लड़की की मांग में सिंदूर (Vermilion) भर दिया। उसके बाद लड़की का हाथ खींचकर अपने…

24GhanteOnline
October 2, 2025
3 min read

सहरसा: बिहार के सहरसा में 10 साल की एक बच्ची कोचिंग सेंटर से वापस घर लौट रही थी। तभी एक लड़का उसका पीछा करने लगा। उसने फिर सुनसान जगह पर लड़की की मांग में सिंदूर (Vermilion) भर दिया। उसके बाद लड़की का हाथ खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। कहने लगा- हमारी शादी हो चुकी है। अब ये मेरी बीवी है।

लड़की ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लड़की के परिजन भी वहां आ पहुंचे। सभी ने मिलकर लड़के को पकड़ा। किसी ने इसकी जानकारी लड़के के माता पिता को भी दे दी। वो लोग भी वहां आ पहुंचे। खूब हंगामा हुआ। इस बीच लड़के के परिजनों ने लड़के को वहां से भगा दिया। मगर ये मामला थाने तक जा पहुंचा। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामला सदर थाना के वार्ड नंबर- 3 का है। यहां बुधवार को 10 साल की लड़की रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए गई। जैसे ही वो वापस घर लौटने लगी, तभी रास्ते में एक लड़का उसका पीछा करने लगा। वो लड़की को छेड़ रहा था। कमेंटबाजी कर रहा था। लड़की उसे इग्नोर कर आगे की तरफ बढ़ रही थी। मगर जैसे ही सुनसान जगह आई, लड़के ने उसे रोका।

लड़की डर गई। तभी लड़के ने जेब से सिंदूर (Vermilion) निकाला। उससे लड़की की मांग भर दी। फिर उसे जबरन साथ ले जाने लगा। लड़की उससे अपना हाथ छुड़वाने की कोशिश कर रही थी। मगर लड़के ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। लड़की ने तब शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की का शोर सुनकर कई लोग वहां आ पहुंचे। उन्होंने लड़के से पूछा- ये क्या कर रहे हो? लड़का बोला- मैंने इससे शादी की है। अब ये मेरी पत्नी है। इसलिए इसे साथ ले जा रहा हूं।

लोगों ने तब लड़के को पकड़ लिया। तब तक लड़की के घर वाले भी वहां आ पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद लड़के के घर वाले भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच किसी ने लड़के को वहां से भगा दिया। हंगामा तब भी नहीं थमा। लड़की वाले थाने पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

लड़की वाले बोले- लड़के वाले के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। ऐसे उसने सरेआम हमारी बेटी को छेड़ा। उससे बदसलूकी की। अगर एक्शन न लिया तो वो लड़की को नुकसान भी पहुंचा सकता है। पुलिस ने कहा- हमने मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में कार्रवाई जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…