24 घण्टे ऑनलाइन

घर में मौजूद इन चीजों से करें पेडीक्योर, खूबसूरत होंगे पैर

कई महिलाएं चेहरे पर तो अच्छे से ध्यान रखती है लेकिन पैरों की अनदेखी कर देती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदा होना पड़ जाता है। पैर गंदे, और पटे फटे नजर आने लगते है। आज हम आपको घर में पैरों को साफ करने का बेहतरीन तरीका…

24GhanteOnline
September 17, 2025
2 min read

कई महिलाएं चेहरे पर तो अच्छे से ध्यान रखती है लेकिन पैरों की अनदेखी कर देती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदा होना पड़ जाता है। पैर गंदे, और पटे फटे नजर आने लगते है। आज हम आपको घर में पैरों को साफ करने का बेहतरीन तरीका बताने जा रहे है। इसके बाद आपको पेडिक्योर (Pedicure)  कराने के लिए पार्लर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

इसके लिए आपको दो से तीन नींबू के छिलके की जरुरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें दो से तीन नींबू के छिलकों को डाल दें। अब इसे अच्छीतरह से उबलने दें। अब इस गर्म पानी को बड़े बर्तन में डालकर मिला लें।

जिससे पैरों को इस पानी में आसानी से डुबाया जा सके। अब उबले नींबू के छिलके पर स्क्रब लगाएं और पैरों को इससे अच्छी तरह से साफ करें। एड़ी नाखून के कोनो को नींबू के छिलके से रगड़े और साफ करें। अब पानी से साफ कर लें।

अब एक चम्मच बेबी ऑयल, एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच बेकिंग पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे पैरों में लगाकर मसाज करें। इससे पैरों की टैनिंग से छुटकारा मिलेगा। एड़िया खूबसूरत होंगी और पैर साफ सॉफ्ट और सुंदर दिखेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।