24 घण्टे ऑनलाइन

बेस मॉडल, लेकिन फुल तड़का! XUV7XO फीचर्स और कीमत ने चौंकाया

Mahindra ने हाल ही में XUV700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसे XUV7XO नाम दिया गया है. इसकी कीमत ₹13.66 लाख से ₹24.11 लाख तक है. जहां XUV7XO के टॉप वेरिएंट पूरी तरह फीचर-लोडेड हैं, वहीं बजट वाले ग्राहक बेस वेरिएंट…

24GhanteOnline
January 7, 2026
3 min read
बेस मॉडल, लेकिन फुल तड़का! XUV7XO फीचर्स और कीमत ने चौंकाया

Mahindra ने हाल ही में XUV700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसे XUV7XO नाम दिया गया है. इसकी कीमत ₹13.66 लाख से ₹24.11 लाख तक है. जहां XUV7XO के टॉप वेरिएंट पूरी तरह फीचर-लोडेड हैं, वहीं बजट वाले ग्राहक बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के बारे में जानना ज्यादा पसंद करेंगे.

XUV7XO के बेस AX वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि AX वेरिएंट में दोनों इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है. ये इंजन पहले जैसे ही हैं. 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऊंचे वेरिएंट में मिलता है.

बेस मॉडल का डिजाइन और कलर ऑप्शन


Mahindra XUV7XO कुल 7 कलर में आती है, लेकिन बेस AX वेरिएंट में इनमें से सिर्फ 5 रंग मिलते हैं. कलर ऑप्शन पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों में एक जैसे ही हैं. डिजाइन की बात करें तो टॉप वेरिएंट ज्यादा आकर्षक हैं, फिर भी बेस AX वेरिएंट में अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. बाहर की तरफ इसमें Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप DRLs के साथ, क्लियर लेंस LED टेललैंप और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs मिलते हैं. इसके अलावा फॉलो-मी हेडलैंप, शार्क फिन एंटीना, स्मार्ट डोर हैंडल, रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर भी मिलता है. बेस AX वेरिएंट में R17 स्टील व्हील्स फुल व्हील कवर के साथ आते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी


अंदर की तरफ बेस वेरिएंट में भी कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल स्क्रीन लेआउट मिलता है. हालांकि इसमें सनरूफ नहीं दी गई है. अन्य प्रीमियम फीचर्स में Adrenox कनेक्टिविटी, Alexa बिल्ट-इन (ChatGPT के साथ), स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, Type-C और Type-A USB चार्जर शामिल हैं. इसके अलावा तीसरी पंक्ति में 12V चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ, डे-नाइट IRVM, दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए रियर AC वेंट्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं. ड्राइवर सीट 6-वे मैनुअल एडजस्टेबल है. ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के लिए हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट दी गई है. अन्य फीचर्स में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, पुश बटन स्टार्ट, टायर पोजिशन डिस्प्ले, चारों पावर विंडो और ड्राइवर साइड वन-टच डाउन पावर विंडो शामिल हैं.

बेस मॉडल के सेफ्टी फीचर्स


XUV7XO बेस AX वेरिएंट में ADAS नहीं मिलता, लेकिन सेफ्टी फीचर्स काफी अच्छे हैं. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल दिया गया है. कुल मिलाकर, महिंद्रा XUV7XO का बेस AX वेरिएंट बजट वाले ग्राहकों के लिए अच्छा वैल्यू देता है. हालांकि ऊंचे वेरिएंट में और भी ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट में 540° सराउंड व्यू मॉनिटर, Quiet Mode, ADAS डायनामिक विजुअलाइजेशन, 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, व्हीकल नॉइज कम्पनसेशन, Dolby Vision और Atmos और मल्टी-जोन एंबिएंट लाइटिंग जैसे नए और खास फीचर्स मिलते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…