जानबूझकर कराया है पहलगाम में हमला..., पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने बताया मास्टरमाइंड का नाम
कराची। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा (Adil Raja) ने की है। आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया…
कराची। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा (Adil Raja) ने की है। आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि असीम ने जानबूझकर पहलगाम में हमला कराया है, जिससे उसके खिलाफ चल रहे मामले को शांत किया जा सके। आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं और ह्यूमन राइट्स वाच के लिए काम करते हैं।
मुनीर के इशारे पर हमला- आदिल (Adil Raja)
आदिल राजा (Adil Raja) ने कहा कि यह पोस्ट जब मैं लिख रहा हूं तो लोग मुझे भारतीयों का एजेंट बताएंगे, लेकिन जो सच है कि वो यह कि पहलगाम का हमला मुनीर के कहने पर ही हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात ऑफ रिकॉर्ड कही है।
आदिल के मुताबिक मुनीर ने पहले विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान दिया और फिर इस तरह का हमला करवाया। मुनीर के इस गलती का खामियाजा पूरे पाकिस्तानी भुगतेंगे। शहबाज तुरंत मुनीर को हटाएं नहीं तो मामला और बिगड़ेगा।
आदिल राजा के इस पोस्ट को इमरान खान की पार्टी के समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। इमरान समर्थकों का कहना है कि मुनीर को हटाकर खान को वापस लाया जाए, तभी पाकिस्तान की स्थिति सुधर सकती है।
कौन हैं पत्रकार आदिल राजा (Adil Raja) ?
पेशावार के मूल निवासी आदिल राजा (Adil Raja) पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई इस्लामाबाद के काएद-ए-आजम यूनिवर्सिटी से की है। 17 वर्ष से आदिल पाकिस्तान के पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे अपना एक ब्लॉग सैनिकों की सुनो नाम से चलाते हैं।
सोशल मीडिया पर आदिल के 16 लाख फॉलोअर्स हैं। पीपीपी के प्रमुख और सरकार के हिस्सेदार बिलावल भुट्टो जरदारी भी आदिल को फॉलो करते हैं। आदिल अक्सर इमरान खान के लिए लिखते हैं। आदिल की गिनती पाकिस्तान के उन पत्रकारों में होती है, जो सेना और सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत शोक में डूबा, दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में मन रहा ‘जश्न’ मंगाया केक
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को द रेजिडेंट फ्रंट के आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही भारत में उबाल है। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। द रेजिडेंट फ्रंट की स्थापना 2019 में पाकिस्तान में हुई थी।
टीआरएफ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से ही फंड मिलता है। टीआरएफ के आका को भी पाकिस्तान ही शरण देता है। यही वजह है कि भारत ने पहली बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान पर की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
