24 घण्टे ऑनलाइन

मारा गया बच्ची से दरिंदगी करने वाला हैवान 'मनु', 50 हजार का था इनामी

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया। मारे गया बदमाश का नाम मनु है, जिसपर 50 हजार का इनाम घोषित था। घेराबंदी के दौरान मनु ने…

24GhanteOnline
July 18, 2025
2 min read

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया। मारे गया बदमाश का नाम मनु है, जिसपर 50 हजार का इनाम घोषित था। घेराबंदी के दौरान मनु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, बीते दिनों मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव पड़ोसी जनपद मैनपुरी में नदी किनारे मिला था। जांच में पुलिस ने आरोपी मनु को अपहरण दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पाया था। जिसके बाद मनु की पुलिस काफी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बीती रात आरोपी के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा में होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस उसकी तलाश में पहुंची तो उसने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनु मुठभेड़ (Encounter) में घायल हो गया। इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मुठभेड़ (Encounter) में मारा गया मनु नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या केस में वांछित था। उसपर 50 हजार रुपये का इनाम था। उसकी पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। बीती रात मोहम्मदाबाद क्षेत्र में मनु पुलिस मुड़भेड़ में घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने मनु को डेड डिक्लियर कर दिया।

आरोपी पर पूर्व से भी हत्या और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी एक साइको है जो हत्या, फिरौती व अपहरण कांड में संलिप्त था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।