24 घण्टे ऑनलाइन

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) को लेकर देश भर के करोड़ों किसानों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें बांटी जा चुकी हैं और अब सबकी निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी…

24GhanteOnline
February 16, 2026
2 min read

मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) को लेकर देश भर के करोड़ों किसानों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें बांटी जा चुकी हैं और अब सबकी निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। चूंकि पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, इसलिए अगली किस्त का समय अब नजदीक आ चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार होली के त्योहार से पहले किसानों को यह सौगात देने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पुरानी किस्तों के पैटर्न और त्योहार के समय को देखते हुए यह माना जा रहा है कि होली के रंग में भंग न पड़े, इसलिए सरकार समय रहते पैसा ट्रांसफर कर सकती है। गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) स्कीम बन चुकी है।

अटक सकता है आपका पैसा


अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के पैसा आपके खाते में आ जाए, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) के बिना पैसा जारी नहीं किया जाएगा। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।

अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए या अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इसे तुरंत पूरा करवा लें। इसके अलावा, नए किसानों को भी योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…