24 घण्टे ऑनलाइन

जल्द Elon Musk की Tesla की होगी भारत में एंट्री, यहां खुलेंगे शोरूम

Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में अप्रैल से आएगी। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच हुई मुलाकात का असर आपको इसी साल नजर आने वाला है। अब तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि टेस्ला की कार करोड़ों रुपये…

24GhanteOnline
February 19, 2025
3 min read

Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में अप्रैल से आएगी। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच हुई मुलाकात का असर आपको इसी साल नजर आने वाला है। अब तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि टेस्ला की कार करोड़ों रुपये में भारत में लॉन्च की जाएगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, टेस्ला की कार मात्र 21 लाख में भारत एंट्री करने वाली। आखिर मस्क का लंबे से भारत में एंट्री पाने वाला सपना अब पूरा होने वाला है।

टेस्ला ने भारत के लिए जॉब वैकेंसी भी निकाल दी है। जिसमें 13 पदों पर भारतीय अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कंपनी ने बैक-एंड और फ्रंट में काम करने वाली पोस्ट को शामिल किया है। मुंबई और दिल्ली में जॉब वैकेंसी निकाली गई हैं।

दिल्ली-मुंबई में खुलेगा शोरूम:


रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो भारत में एंट्री लेने के लिए ईवी दिग्गज Tesla ने अपना रिटेल आउटलेट शुरू करने के दो लोकेशन का चुनाव किया है। कंपनी देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने की तैयारी में है। इन दोनों स्थानों पर शोरूम खोलकर टेस्ला भारतीय कार बाजार में अपने कदम आगे बढ़ाएगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वैसे तो एलन मस्क की कंपनी 2023 के अंत से ही शोरूम स्पेस की तलाश कर रही है, हालांकि, नीतिगत रुकावटों के चलते इसमें देरी देखने को मिल रही थी।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी का निधन, खेल जगत में शोक की लहर


दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो मार्केट में एंट्री लेने को तैयार Tesla ने कथित तौर पर नई दिल्ली के एरोसिटी में एक लोकेशन फाइनल की है, जो इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक कॉमर्शियल सेंटर है, जो खासकर ग्लोबल कॉरपोरेट ऑफिस, लग्जरी होटल्स और रिटेल आउटलेट्स का हब है। वहीं दूसरी ओर Mumbai में दूसरी लोकेशन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) का चयन किया है, जो भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रो में से एक है और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है।

Tesla देगी महिंद्रा, टाटा और हुंडई को टक्कर


टेस्ला ने महिंद्रा E 6, टाटा Curvv EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है। ये तीनों इलेक्ट्रिक कार भारत नें 25 लाख रुपये से कम में खरीदने को मिल जाती हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अलग तरह की सुनामी देखने को मिल सकती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेस में तगड़ा मुकबला देखने को मिलेगा।

भारतीयों के लिए कमाई का मौका


Tesla ने भारतीयों को कमाई का मौका दे दिया है। कंपनी ने सेल्स और मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, ऑपरेशन और टेक्निकल डिपार्टमेंट के लिए वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें कोई भी भारतीय जॉब के टर्म्स और कंडीशन देखकर अप्लाई कर सकता है।

Tags:tesla

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।