24 घण्टे ऑनलाइन

भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने किया गिरफ्तार

नई दिल्लीः मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) को अमेरिका से भारत लाया गया है। एनआईए की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके लेकर पहुंची। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। राणा को दिल्ली लाए जाने…

24GhanteOnline
April 10, 2025
1 min read

नई दिल्लीः मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) को अमेरिका से भारत लाया गया है। एनआईए की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके लेकर पहुंची। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। राणा को दिल्ली लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि राणा (64) (Tahawwur Rana) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे।

भारत आएगा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, US कोर्ट ने सुनाया फैसला


राणा (Tahawwur Rana) पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।