खालिस्तानी टेररिस्ट हैप्पी पासिया अमेरिका में अरेस्ट, पंजाब में 14 आतंकी हमलों में रहा शामिल
पंजाब में 14 आतंकी हमलों में शामिल रहे मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया (Happy Pasiya) को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। आतंकी हरप्रीत सिंह को गुरुवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में…
पंजाब में 14 आतंकी हमलों में शामिल रहे मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया (Happy Pasiya) को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। आतंकी हरप्रीत सिंह को गुरुवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एफबीआई के सैक्रामेंटो कार्यालय ने की है।
एफबीआई सैक्रामेंटो ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज, पंजाब, भारत में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया। दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ, वह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल किया।”
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है यह आतंकी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया।
मदद करो योगी जी…, सीलमपुर से हिंदुओं का पलायन! युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर भी उसने ही ग्रेनेड अटैक करवाया था। बीते सात महीनों में पंजाब में कम से कम 16 ग्रेनेड अटैक हुए हैं। इनमें से 14 का मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया (Happy Pasiya) ही था। पासिया ने पंजाब के पुलिस प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले किए थे और सोशल मीडिया पर उनकी जिम्मेदारी ली थी। उस पर गलत तरीके से अमेरिका में प्रवेश पाने का आरोप है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
