24 घण्टे ऑनलाइन

असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, कई घायल

इंफाल। मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद आतंकियों ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला (Terrorist Attack) कर दिया, जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों शदीद हो गए हैं और कम से कम 7…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

इंफाल। मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद आतंकियों ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला (Terrorist Attack) कर दिया, जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों शदीद हो गए हैं और कम से कम 7 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सेना के अधिकारियों ने आतंकवादियों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

इंफाल पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम अर्धसैनिक बल का एक वाहन बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके से गुजर रहा था। तभी अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों के एक ग्रुप ने वाहन पर घात लगाकर हमला (Terrorist Attack) बोल दिया। अचानक हुई भारी फायरिंग में दो जवानों की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया।

इस घटना के बाद असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत आतंकवादियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अपने स्थानीय मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि सेना के जवानों के शहीद करने वाले आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर कर सकती है। पुलिस ने फिलहाल जंगल वाले इलाकों में तलाशी अभियान चला रही थी।

पुलिस के मुताबिक, असम राइफल्स के जवानों पर हमला करने वाले आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए हैं। माना जा रहा है कि स्थानीय कुछ लोगों ने इन आतंकवादियों का साथ दिया है। स्थानीय लोगों के इनपुट के बाद ही इतने बड़े हमले को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में ले रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।