रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी अगर सही साबित हुई तो आज आएगी कयामत…
नई दिल्ली। रियो तासुकी ( Rio Tasuki) की कॉमिक बुक ‘द फ्यूचर आई सॉ’ (Comic book ‘The Future I Saw’ ) में 5 जुलाई 2025 के दिन जापान में भयानक भूकंप (Earthquake) और सुनामी की भविष्यवाणी की गई है। इससे जापान का पर्यटन अचानक…
नई दिल्ली। रियो तासुकी ( Rio Tasuki) की कॉमिक बुक ‘द फ्यूचर आई सॉ’ (Comic book ‘The Future I Saw’ ) में 5 जुलाई 2025 के दिन जापान में भयानक भूकंप (Earthquake) और सुनामी की भविष्यवाणी की गई है। इससे जापान का पर्यटन अचानक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए अलग-अलग तरीके सोच रहे हैं।
बता दें कि साल 1995 में लिखी गई रियो तासुकी की कॉमिक बुक ‘द फ्यूचर आई सॉ’ (The Future I Saw) में बताया गया है कि आज 5 जुलाई 2025 के दिन जापान में भयानक भूकंप (Earthquake) और सुनामी आएगी। ये भूकंप और सुनामी वहां अभी तक आए भूकंपों और सुनामियों की तुलना में कहीं ज्यादा भयानक होंगे। कयामत को लेकर की गई इस भविष्यवाणी से लोग डर में हैं और इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इससे पहले इसी कॉमिक बुक की साल 2011 को लेकर की गई भविष्यवाणी सही साबित हुई थी।
सपनों के आधार पर बताती हैं भविष्य साल 1999 में छपी यह कॉमिक लिखने वाली तासुकी की उम्र अभी 70 साल है और साल 2021 में उनकी कॉमिक को री-रिलीज किया गया था। तासुकी का कहना है कि जापान में पिछली बार जो सुनामी आई थी, साल 2025 की सुनामी उससे तीन गुना ज्यादा भयानक होगी। दरअसल यह कॉमिक बुक उन सपनों की एक पूरी श्रंखला है जो तासुकी ने भयानक प्राकृतिक आपदाओं के बारे में देखे हैं। इन्हीं में से एक सपना तासुकी ने 11 मार्च 2011 को आए भूकंप और सुनामी के बारे में भी देखा था जो सही साबित हुआ। इसमें जान-माल का बेहिसाब नुकसान हुआ जिसमें फुकूशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट का तबाह होना भी शामिल था।
तासुकी ने अपने बयान में कही यह बात पिछली भविष्यवाणियों के सही साबित होने के बाद लोग तासुकी के नए सपनों की भविष्यवाणियों को गंभीरता से ले रहे हैं जिसमें 5 जुलाई 2025 को लेकर की गई उनकी प्रेडिक्शन भी शामिल है।
रियो तासुकी का साफ कहना है कि वह कोई संत-महात्मा नहीं हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वह सिर्फ अपनी समझ और सपनों के आधार पर कयास लगाती हैं। लेकिन उनकी कही बातों और कॉमिक बुक की वजह से डर फैल चुका है और आज 5 जुलाई को लोग बाहर निकलने या कहीं भी घूमने जाने से कतरा रहे हैं। फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं और पर्यटन की जगहों पर बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
