24 घण्टे ऑनलाइन

भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग (Chardham Yatra Route) पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने…

24GhanteOnline
July 20, 2026
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग (Chardham Yatra Route) पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूरी तरह यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए। साथ ही मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए श्रद्धालुओं एवं आमजन तक समय पर सही और आधिकारिक जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पर लगाई गई यह रोक अस्थायी और एहतियाती है। वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों तथा यात्रा मार्गों की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाएंगे, यात्रा का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन तथा संबंधित विभागों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।