रैली में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक, भाषण के दौरान पोडियम से टकराया ड्रोन
पटना के गांधी मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ड्रोन तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के पोडियम से टकरा गया। इस दौरान तेजस्वी बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब वह ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’…
पटना के गांधी मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ड्रोन तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के पोडियम से टकरा गया। इस दौरान तेजस्वी बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब वह ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, थोड़ी देर के लिए तेजस्वी को अपना भाषण रोकना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में किया।
इस घटना ने सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि यह हादसा था या जानबूझकर किया गया कृत्य। हालांकि इसके पीछे किसी साजिश का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इस घटना पर पटना की एसपी सेंट्रल दीक्षा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसी कोई वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब रैली हो रही थी, तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। मगर मामले की निश्चित रूप से गहन जांच की जाएगी।
वक्फ कानून को रद्द करके कूड़ेदान में फेंक देंगे- तेजस्वी (Tejaswi Yadav)
‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ सम्मेलन में तेजस्वी (Tejaswi Yadav) ने वक्फ संशोधन कानून का कड़ा विरोध किया। पटना के गांधी मैदान में यह सम्मेलन इमारत-ए-शरिया द्वारा आयोजित किया गया था। तेजस्वी ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और मुस्लिम, पिछड़े वर्गों और दलितों के मतदान अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी (Tejaswi Yadav) ने कहा कि यह देश हम सबका है। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई, तो वक्फ कानून को रद्द करके कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इस रैली में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
