24 घण्टे ऑनलाइन

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के नजदीक आते ही सभी पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हैं। इसी बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बड़ा चुनावी वादा किया है। पटना में…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के नजदीक आते ही सभी पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हैं। इसी बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बड़ा चुनावी वादा किया है। पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा और उन्हें 30 हजार वेतन मिलेगा। इसके साथ आरजेडी नेता ने राज्य के संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया है।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके मौजूदा लोन का ब्याज माफ किया जाएगा और नए लोन पर दो साल तक ब्याज मुक्त सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक घोषणा बताया और कहा कि जीविका दीदीयों का जितना शोषण वर्तमान सरकार में हुआ है, शायद ही कहीं और हुआ होगा।

यादव (Tejashwi Yadav) ने आगे कहा कि उन्होंने राज्य के कई जिलों का दौरा किया, जहां हर जगह उन्हें जीविका दीदीयों के समूह सक्रिय और मेहनती नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदीयों के प्रति सम्मान और उन्हें उनके अधिकार दिलाना राजद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सरकारी कर्मचारी का दर्जा


तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बताया कि अध्ययन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि सभी जीविका दीदीयों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा। उनके वेतन को प्रतिमाह 30,000 रुपये तय किया जाएगा। उन्होंने इसे केवल एक वादा नहीं बल्कि वर्षों से जीविका दीदीयों की मांग का सम्मान बताया।

ब्याज मुक्त लोन


राजद नेता (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिना जीविका दीदीयों के राज्य में कई विकास कार्य पूरे नहीं हो पाते। इसलिए, उनकी मेहनत और योगदान को देखते हुए उनके पुराने लोन का ब्याज माफ किया जाएगा और नए लोन पर दो वर्ष तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। इसके अलावा, जीविका समूह की दीदीयों को सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2,000 रुपये भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।