24 घण्टे ऑनलाइन

तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- जय हनुमान

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार हाल ही में काफी सुर्खियों में रहा है। लालू ने पिछले दिनों बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया है। जिसके बाद तेजप्रताप के कथित अफेयर को लेकर लालू परिवार की…

24GhanteOnline
May 27, 2025
2 min read

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार हाल ही में काफी सुर्खियों में रहा है। लालू ने पिछले दिनों बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया है। जिसके बाद तेजप्रताप के कथित अफेयर को लेकर लालू परिवार की नाराजगी खुलकर सामने आयी थी। इस बीच आरजेडी प्रमुख के परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आयी हैं। दरअसल, लालू के छोटे बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) दूसरी बार पिता बनें है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) ने खुद पिता बनाने की खुशी साझा की है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!’

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) की पत्नी राजश्री ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया है। वह पहले से ही कोलकाता में मौजूद थे। वहीं, तेजस्वी के पिता लालू और मां राबड़ी देवी एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंचे थे।


Good Morning! The wait is finally over!

So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman! pic.twitter.com/iPHkgAkZ2g


— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2025

बता दें कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) और राजश्री की शादी धूमधाम से 2021 में दिल्ली में हुई थी। जिसके बाद मार्च 2023 में तेजस्वी पहली बार पिता बनें थे। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।

तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। यह नाम लालू यादव ने ही रखा था। बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि के दौरान हुआ था। इस वजह से लालू यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।