अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। एनडीए और इंडिया महागठबंधन के तमाम दिग्गज नेता सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच जनशक्ति जनता…
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। एनडीए और इंडिया महागठबंधन के तमाम दिग्गज नेता सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर साफ कहा कि अगर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव महुआ में उनके खिलाफ प्रचार करने जाएंगे, तो वो भी राघोपुर जाकर उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।
शनिवार (1 नवंबर) को चुनाव प्रचार के बाद जब तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) पटना लौटे तो पत्रकारों ने उन्हें बताया कि कल यानी रविवार (2 नवंबर) को तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए महुआ जा रहे हैं। इसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि वो भी चुनाव प्रचार के लिए राघोपुर जाएंगे।
वहीं जब पत्रकारों बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में बदलाव होगा।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप ने तेजस्वी के विरोध में राघोपुर में जाकर के चुनाव प्रचार करने की बात कही है। शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव प्रचार के लिए महुआ जाएंगे तो वे भी राघोपुर चले जाएंगे। इसके साथ ही मोकामा में हाल ही में हुई हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
