24 घण्टे ऑनलाइन

तेज प्रताप का डिजिटल धमाका, तेजस्वी OUT, सिर्फ मां-पिता IN!

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने नेता प्रतिपक्ष व अपने छोटे भाई तेजस्वी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स से अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल पांच लोगों के नाम हैं। इनमें तीन परिवार से…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने नेता प्रतिपक्ष व अपने छोटे भाई तेजस्वी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स से अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल पांच लोगों के नाम हैं। इनमें तीन परिवार से पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और एक बहन राज लक्ष्मी यादव को फॉलो कर हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को भी अन फॉलो कर चुके हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने उन्हें परिवार और पार्टी से निष्कासित किया है। तब से वह लगातार अपने परिवार से दूरी बनाते जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे बयान सामने आए, जिससे साफ लगता है कि वह अपने छोटे भाई को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने जब हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया तो तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने प्रतिक्रिया देते हुए कह था कि पहले राजद की सरकार बने तो। बता दें कि जनशक्ति जनता दल (JJD) 13 अक्तूबर (सोमवार) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मौके पर तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि मैं 13 अक्तूबर को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करूंगा। परसों जोरदार एलान होग। मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अन्य पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि सब लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं।

बता दें कि राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की स्थापना की। वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट राजद के नेता मुकेश कुमार रौशन के पास है, और इसी सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।