24 घण्टे ऑनलाइन

'12 साल से रिलेशनशिप में....', तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया। तेज प्रताप ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों…

24GhanteOnline
May 24, 2025
3 min read
'12 साल से रिलेशनशिप में....', तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया। तेज प्रताप ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। तेज प्रताप यादव ने इस रिश्ते को लेकर पहले फेसबुक पर पोस्ट किया फिर डिलीट किया और थोड़ी देर बाद उसी फोटो और कैप्शन के साथ दोबारा पोस्ट कर दिया।

तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav) और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव (Anushka Yadav) है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।'

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया है

तेज प्रताप की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग जहां उनके साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या यह रिश्ता अब शादी की ओर बढ़ेगा।

साल 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी


बिहार के हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने प्यार का इजहार कर सबको चौंका दिया है। इस पोस्ट के बाद जनता की ओर से काफी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। बता दें कि, तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। जिसकी चर्चा बिहार ही नहीं देश भर में हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और मामला तलाक तक पहंच गया।

कृष्णनगरी पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- वृंदावन की यात्रा पर आया हूं


फिलहाल, तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला फैमली कोर्ट में लंबित है। हालांकि, तेजप्रताप कई बार इस शादी को प़ॉलिटिकल मौटिवेटेड करार दे चुके हैं। साथ ही एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि शादी से अब डर लगता है। हालांकि, उन्होंने दोबारा शादी करने की बात पर कहा था कि तलाक केस के बाद देखा जाएंगा। ऐसे में अभी तेज प्रताप का यह खुलासा काफी चौंकाने वाला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।