'सिकन्दर' ने फैंस को दिया होली गिफ्ट, इस दिन रिलीज होगा 'बम बम भोले'
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, फिल्म ईद पर रिलीज होगी। लेकिन सलमान खान अपने फैंस को खुश रखने के तरीके अच्छे से जानते हैं। उन्होंने हाल ही में 'सिकंदर' के एक…
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, फिल्म ईद पर रिलीज होगी। लेकिन सलमान खान अपने फैंस को खुश रखने के तरीके अच्छे से जानते हैं। उन्होंने हाल ही में 'सिकंदर' के एक साॉन्ग का टीजर रिलीज किया है जिसमें वे होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। यानि 'सिकंदर' में होली की झलक भी देखने को मिलेगी। सलमान खान के फैंस के लिए ये एक तोहफे जैसा है क्योंकि इस होली वे भाईजान की फिल्म के गाने पर झूम सकते हैं। सलमान ने ये भी बताया है कि गाना कब रिलीज होगी।
कब रिलीज होगा सॉन्ग
भाईजान ने 'सिकंदर' (Sikandar) के इस नए गाने का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। टीजर रिलीज करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा, 'बम बम भोले गाना कल 1.11 बजे रिलीज होगा'। यानि होली से पहले ही फैंस को भाईजान की फिल्म सिकंदर के नए गाने पर झूमने का मौका मिलेगा जिसे वे होली पर भी एंजॉय कर सकते हैं। टीजर में सलमान खान होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। ढेर सारा गुलाल, गली रेप और फुल ऑन होली वाइब से भरपूर है बम बम भोले शंभू का टीजर।
View this post on Instagram
टीजर को मिला भरपूर प्यार
कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने सिकंदर का टीजर रिलीज किया है जिसमें धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग हैं। टीजर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। सिकंदर के टीजर में सलमान खान लोगों को इंसाफ देने की बात कर रहे हैं। टीजर की शुरूआत सलमान के डायलॉग से होती है, 'दादी ने मेरा नाम 'सिकंदर' रखा था, दादा ने 'सिकंदर' (Sikandar) और प्रजा ने राजा साहब। जिसके बाद एक जोर का धमाका होता है। सलमान के एक और पावरफुल डायलॉग से टीजर का अंत होता है, 'कायदे में रहो, फायदे में रहोगे वरना शमशान या कब्रिस्तान में रहोगे'।
'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और सत्यराज भी अहम रोल में हैं। 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज होगी और उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
