24 घण्टे ऑनलाइन

मुकाबले से पहले टीम इंडिया बर्मिंघम के होटल में 'कैद', सामने आई ये बड़ी वजह

भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज के लिए बर्मिंघम में ठहरी हुई है, जहाँ उसे 2 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। हालाँकि, टीम (Team India) के सामने सुरक्षा को लेकर चिंता…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज के लिए बर्मिंघम में ठहरी हुई है, जहाँ उसे 2 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। हालाँकि, टीम (Team India) के सामने सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है क्योंकि बर्मिंघम के मुख्य इलाके में पास ही स्थित सेंटेनरी स्क्वायर से संदिग्ध पैकेट मिलने के कारण खिलाड़ियों को बाहर निकलने से मना किया गया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के बाद भारतीय क्रिकेटरों को (Team India) सुरक्षित रहने के लिए होटल के बाहर न जाने की सलाह दी है। भारतीय खिलाड़ी आमतौर पर टीम होटल के आस-पास घूमने के लिए ब्रॉड स्ट्रीट जैसे इलाके जाते हैं, लेकिन फिलहाल सुरक्षा कारणों से यह गतिविधि रुक गई है।

होटल के पास मिला संदिग्‍ध पैकेट


टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल समेत आठ खिलाड़ियों ने एजबेस्टन में अभ्यास किया, जबकि टीम के अन्य 10 सदस्य आराम कर रहे थे। बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि दोपहर तीन बजे से ठीक पहले संदिग्ध पैकेट की सूचना मिली थी। पुलिस ने सेंटेनरी स्क्वायर क्षेत्र को घेर लिया है, कई इमारतों को खाली कराया जा रहा है, और जांच जारी है। लोगों से उस क्षेत्र में जाने से बचने का अनुरोध किया गया है।

आज से शुरु होगा मुकाबला


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए इस बार शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम (Team India) एजबेस्टन में अपने प्रदर्शन को सुधारने की पूरी कोशिश करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।