24 घण्टे ऑनलाइन

रोहित की सेना ने अंग्रेजों को रौंदा, 13 साल बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को किया क्लीन स्वीप

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) ने शानदार खेल दिखाया है। टीम इंडिया ने अपने घर में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन…

24GhanteOnline
February 12, 2025
3 min read

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) ने शानदार खेल दिखाया है। टीम इंडिया ने अपने घर में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। सीरीज का तीसरा यानी आखिरी मुकाबला बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई। इंग्लैंड की टीम महज 214 रनों पर सिमट गई और उसे 142 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

गिल-अय्यर ने रखी जीत की नींव


टीम इंडिया की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया। गिल के बल्ले से 112 रन निकले और उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रनों की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने भी 52 रन बनाए। विराट कोहली ने 451 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जमाया।

भारत (India) के हर गेंदबाज को मिली कामयाबी


भारतीय टीम (Team India) के लिए सभी गेंदबाजों को कामयाबी मिली। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

बुरी तरह फेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज


इंग्लैंड की हार की बड़ी वजह उसके बल्लेबाज रहे। फिल सॉल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक सबको शुरुआत अच्छी मिली लेकिन कोई बड़ी पारी खेलने की जहमत नहीं उठा सका। टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बैंटन ने बनाए। उनके बल्ले से 38 रन निकले। डकेट ने 34, सॉल्ट ने 23, रूट ने 24 रन बनाए। हैरी ब्रूक के बल्ले से 19 रन निकले। कप्तान बटलर सिर्फ 6 ही रन बना सके और लिविंगस्टन ने 23 गेंदों में सिर्फ 9 ही रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज भी हारी थी, वहां उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया (Team India) की जीत की बड़ी बातें


भारतीय टीम ने पिछले 11 सालों में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत हासिल की है। रनों के लिहाज से ये इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने साल 2008 में राजकोट वनडे में इंग्लैंड को 158 रनों से हराया था और अब अहमदाबाद में उसे 142 रनों से जीत मिली है। यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चौथी बार बाइलेट्रल सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। उन्होंने धोनी और विराट को पछाड़ दिया है, जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।