24 घण्टे ऑनलाइन

इंद्रदेव पर भारी पड़े 'सूर्या', टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में T20 सीरीज की अपने नाम

भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia)में T20 सीरीज जीतने के अपने सफल सिलसिले को बरकरार रखा है और 5 मैच की T20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रिसबेन में सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia)में T20 सीरीज जीतने के अपने सफल सिलसिले को बरकरार रखा है और 5 मैच की T20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रिसबेन में सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते मैच रद्द हो गया और ऑस्ट्रेलिया के बाथ से बराबरी का मौका निकल गया। इस तरह टीम इंडिया (India) ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 5वी T20 सीरीज अपने नाम की। सीरीज का पहला मैच भी बारिश के कारण ही रद्द हो गया था। इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही थी, जब बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।

ब्रिसबेन में शनिवार 8 नवंबर को सीरीज के आखिरी मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए बाउंड्री की बारिश कर दी।

इस दौरान गिल ने तो एक ही ओवर में 4 चौके भी जमा दिए थे। वहीं अभिषेक शर्मा को इस दौरान 2 बार जीवनदान मिला और उन्होंने भी इसका फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की।

मगर टीम इंडिया ने जैसे ही 50 का आंकड़ा पार किया, खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। ब्रिसबेन में बिजली कड़कने और तूफान के कारण सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इस वक्त तक टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में 52 रन था, जबकि कोई भी विकेट नहीं गिरा था। मगर इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

करीब सवाल 2 घंटे के इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन और अभिषेक 13 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।