24 घण्टे ऑनलाइन

डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संज्ञान में आते ही 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। इसके बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के तैनाती के आदेश जारी कर दिए…

24GhanteOnline
December 4, 2025
1 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संज्ञान में आते ही 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। इसके बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

ग्राम इठारना में जिलाधिकारी (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद ग्रांट ने अपनी शिकायत में अवगत कराया की विकासखण्ड डोईवाला ने अवगत कराया कि रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में 34 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं किन्तु उक्त विद्यालय में एक ही अध्यापिका कार्यरत हैं जिससे छात्र-छात्राओं का पठन पाठन में सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है, उन्होंने विद्यालय में एक और अध्यापक की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में विद्यालय में एक अन्य शिक्षक की तैनाती कर दी गई है।

शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के आधार पर औवन्धिक स.अ. को तत्काल रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में कार्ययोजित कर दिया गया है । उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला को आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें