24 घण्टे ऑनलाइन

ये है सस्ती 5 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी, कीमत सिर्फ इतनी

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब आपने भी EV की ओर स्विच करने का मूड बना लिया है तो चलिए आपको सबसे सस्ती 5 सीटर Electric Car के बारे में जानकारी देते हैं. टाटा मोटर्स के पास एक से बढ़कर एक लोहालाट मजबूती वाली…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब आपने भी EV की ओर स्विच करने का मूड बना लिया है तो चलिए आपको सबसे सस्ती 5 सीटर Electric Car के बारे में जानकारी देते हैं. टाटा मोटर्स के पास एक से बढ़कर एक लोहालाट मजबूती वाली गाड़ियां मौजूद हैं, कंपनी के पास 10 लाख से कम बजट में इलेक्ट्रिक कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए Tiago EV का ऑप्शन उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि इस गाड़ी के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये गाड़ी कौन-कौन से फीचर्स के साथ आती है?

Tata Tiago EV कीमत


टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ये दाम इस गाड़ी के बेस वेरिएंट का है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट खरीदता है तो 11 लाख 14 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. दिसंबर में इस गाड़ी पर कंपनी की ओर से 1 लाख 30 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. मुकाबले की बात करें तो 10 लाख से कम कीमत में इस गाड़ी की MG Comet EV और MG Windsor EV (बिना बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख) से टक्कर होती है.

Tata Tiago EV Range


Tata की आधिकारिक साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस कार में 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार सिंगल चार्ज पर 223 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है. इसके अलावा 24kWh वाला बैटरी वेरिएंट भी है जो सिंगल चार्ज पर 293 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है. कंपनी का कहना है कि ये गाड़ी केवल 5.7 सेकंड में 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेती है.

Tata Tiago EV Features


इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, स्टीयरिंग माउंट ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट में यूएसबी टाइप सी चार्जर (45 वॉट), क्रूज कंट्रोल, फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, 6वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फॉलो मी होम लाइट और 240 लीटर बूट स्पेस मिलता है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, डीफॉगर, ISOFIX और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…