21 हजार देकर बुक करें ये धांसू कार, शुरू हो गई अन-ऑफिशियल बुकिंग!
Tata Motors की पुरानी सिएरा नए अंदाज में धमाकेदार एंट्री कर चुकी है, ज्यादातर लोग इस गाड़ी की बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. वैसे तो इस एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होनी है लेकिन कंपनी के कुछ…
Tata Motors की पुरानी सिएरा नए अंदाज में धमाकेदार एंट्री कर चुकी है, ज्यादातर लोग इस गाड़ी की बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. वैसे तो इस एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होनी है लेकिन कंपनी के कुछ डीलरशिप ने 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट लेकर गाड़ी की प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.
इसका मतलब ये है कि New Sierra की अन-ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में नई सिएरा की अन-ऑफिशियल बुकिंग की जानकारी दी गई है. Sierra Booking की बात करें तो आप टाटा की ऑफिशियल वेबसाइट से भी गाड़ी को बुक कर सकते हैं, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की साइट से प्री-बुकिंग करने पर कोई भी अमाउंट देने की जरूरत नहीं है.
आपको बस नाम, नंबर, ईमेल, पिनकोड, शहर, पावरट्रेन (इंजन) और राज्य जैसी जानकारी को शेयर करना है. डिटेल्स शेयर करने के बाद टाटा का रिप्रेजेंटेटिव आपसे कॉन्टैक्ट करेगा जो आपको आपके सबसे पास के टाटा डीलरशिप से कनेक्ट करने में मदद करेगा.
Tata Sierra Price in India
सिएरा के कुल 7 वेरिएंट्स हैं, Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+ के अलावा Accomplished और Accomplished+. Accomplished और Accomplished+ की कीमतों से पर्दा उठना बाकी है, लेकिन बाकी वेरिएंट्स के कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत 11 लाख 49 हजार (एक्स शोरूम) से 18 लाख 49 हजार रुपए तक (एक्स शोरूम)है. डिलीवरी की बात करें तो ग्राहकों को इस एसयूवी की चाबी 15 जनवरी से मिलनी शुरू होगी.
Tata Sierra Rivals
टाटा सिएरा ने एक ऐसे सेगमेंट में एंट्री की है जिसमें पहले से ही कई पॉपुलर मॉडल्स मार्केट में धाक जमाए बैठे हैं. टाटा की इस एसयूवी की टक्कर Kia Seltos, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Mahindra Thar Roxx, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate और Tata Curvv जैसे मॉडल्स से होगा.
इंजन डिटेल्स
सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं, नया 1.5 लीटर हाइपरियन T-GDi पेट्रोल (160PS/255Nm) जो 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है. 1.5 लीटर रेवोट्रॉन NA पेट्रोल (106PS/145Nm) जो 6 स्पीड MT और 7 स्पीड DCA ऑप्शन के साथ मिलेगा. इसके अलावा 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल (118PS, 260/280Nm) ऑप्शन है और डीजल ऑप्शन आपको 6 स्पीड MT और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ मिलेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
