24 घण्टे ऑनलाइन

क्रेटा की टेंशन बढ़ी! Tata Sierra ले के आ रही धांसू फीचर्स

Tata Sierra इस समय भारतीय बाजार में एक सबसे बड़ा चर्चित नाम है. ये एसयूवी 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. 1991 से 2003 तक भारत में रही टाटा सिएरा के अनुरूप डिजाइन की गई ये एसयूवी उस सेगमेंट में जगह बनाएगी जहां…

24GhanteOnline
November 22, 2025
3 min read

Tata Sierra इस समय भारतीय बाजार में एक सबसे बड़ा चर्चित नाम है. ये एसयूवी 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. 1991 से 2003 तक भारत में रही टाटा सिएरा के अनुरूप डिजाइन की गई ये एसयूवी उस सेगमेंट में जगह बनाएगी जहां पहले से ही कुछ सबसे कड़े प्रतिद्वंदी मौजूद हैं. लॉन्च होने पर, टाटा सिएरा से घरेलू वाहन निर्माता को बिक्री के मामले में जबरदस्त बढ़त मिलने की उम्मीद है.

लॉन्च होने से ठीक पहले टाटा मोटर्स ने इस एसयूवी से पर्दा उठा दिया है. जिसके बाद से पता चलता है, टाटा सिएरा कम से कम पांच फीचर्स और एक इंजन के साथ आएगी जो भारत में किसी भी टाटा कार में पहली बार होगा.

Tata Sierra: 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन


टाटा सिएरा (Tata Sierra ) के सबसे दमदार चीज में एक 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है. ये इंजन 168 बीएचपी की अधिकतम पावर और 280 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सात-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक यूनिट शामिल हैं.

Tata Sierra: ट्रिपल स्क्रीन


टाटा सिएरा के केबिन की सबसे बड़ी खासियत डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट होगा, जिसमें 12.3-इंच सेंटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे बैठे पैसेंजर के लिए 12.3-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा. ये सेटअप किसी भी टाटा कार में पहली बार होगा, क्योंकि ऑटोमेकर अपनी ज्यादातर कारों में डुअल डिजिटल स्क्रीन सेटअप देता रहा है. उम्मीद है कि ये एसयूवी को एक अल्ट्रा-प्रीमियम लुक देगा, क्योंकि भारत में कुछ ही प्रीमियम और लग्जरी कारें इस फीचर के साथ आती हैं.

Tata Sierra: 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम


टाटा सिएरा में जेबीएल से लिए गए 12 स्पीकर होंगे. ये अब तक किसी भी टाटा कार में इस्तेमाल किए गए स्पीकरों की सबसे ज्यादा संख्या है. इसमें एक साउंडबार भी होगा, जो टेम्परेचर कंट्रोल के ऊपर स्थित होगा.

Tata Sierra: अंडर-थाई सपोर्ट


टाटा मोटर्स ने सिएरा को अपमार्केट और खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस एसयूवी की खूबियों में एक दिलचस्प बात अंडर-थाई सपोर्ट है, जिसका मतलब है कि लंबी यात्राओं के दौरान बेहतर आराम के लिए सीट बेस पर एक फोल्ड-आउट एक्सटेंशन होगा. ये पैरों को सपोर्ट देगा है, जिससे लंबी ड्राइव के दौरान थकान कम होती है. सिएरा OEM की पहली कार है जिसमें ये फीचर दिया गया है.

Tata Sierra: सन वाइजर


सिएरा में टाटा की एक और पहली बार मिलने वाला फीचर है- सन वाइजर, जो चालक और सामने वाले यात्री को कड़ी धूप से बेहतर तरीके से बचाने में मदद करता है, विशेष रूप से सुबह और दोपहर के दौरान, जब पारंपरिक वाइजर अक्सर सूर्य की किरणों को बचाने में कम पड़ जाते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।