24 घण्टे ऑनलाइन

Tata Sierra डीलरशिप पर पहुंची, इस तारीख से शुरू होगी डिलीवरी

भारत में सबसे चर्चित एसयूवी लॉन्च में से एक, Tata Sierra, अब आधिकारिक तौर पर देशभर की प्रमुख डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है. इससे ग्राहकों को पहली बार गाड़ी को लाइव देखने और टेस्ट ड्राइव करने का मौका मिलेगा. कंपनी 15…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

भारत में सबसे चर्चित एसयूवी लॉन्च में से एक, Tata Sierra, अब आधिकारिक तौर पर देशभर की प्रमुख डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है. इससे ग्राहकों को पहली बार गाड़ी को लाइव देखने और टेस्ट ड्राइव करने का मौका मिलेगा. कंपनी 15 जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी ने बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाया है. बुकिंग शुरू होने के मात्र 24 घंटे में 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग और लगभग 1.35 लाख कस्टमर कॉन्फ़िगरेशन दर्ज हुए. यह दिखाता है कि लोगों में Sierra को लेकर कितना जबरदस्त उत्साह है.

बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन


Tata Sierra का डिजाइन बेहद आकर्षक और दमदार है. इसका बॉक्सी और मस्कुलर लुक पुरानी Sierra की झलक देता है, लेकिन इसमें मॉडर्न फीचर्स और प्रीमियम फिनिश जोड़े गए हैं. फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक टच के साथ LED हेडलैंप और DRL को जोड़ा गया है, जो Tata लोगो और Sierra बैज से कनेक्ट होते हैं. फ्रंट बंपर में स्किड प्लेट और ड्यूल फॉग लैंप SUV को और मजबूत अपील देते हैं. इसका upright stance इसे सड़क पर एक दमदार और क्लासिक उपस्थिति प्रदान करता है.

प्रीमियम फीचर्स से लैस इंटीरियर


Sierra का केबिन लक्जरी टच के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें तीन डिस्प्ले मौजूद हैं एक ड्राइवर के लिए और दो इंफोटेनमेंट के लिए, जिससे इंटरफ़ेस शेयर करना आसान होता है. इसमें Tata Curvv जैसा चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जो illuminated Tata लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ आता है.

Tata Sierra मुख्य फीचर्स


12 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम
SonicShaft साउंडबार
डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
भारत का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ
वेंटिलेटेड पावर सीटें
वायरलेस चार्जिंग
रियर सनशेड
सॉफ्ट-टच सामग्री और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट इसे प्रीमियम और मॉडर्न फील देते हैं.
इंजन ऑप्शन और कीमत

Sierra कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है.

पेट्रोल:

1.5L टर्बो — 160hp, 255Nm, 6-स्पीड ऑटोमैटिक
1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड — 106hp, 145Nm, 6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड DCT

डीजल:

1.5L—118hp, 260280Nm, मैनुअल/ऑटोमैटिक
कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…