इतनी रेंज के साथ आएगी Tata Sierra EV, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी मचाएगी धूम
Tata Sierra ने मॉडर्न स्टाइल के साथ शानदार वापसी की है. दरअसल, 2025 में यह भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार की सबसे बड़ी कार लॉन्च में से एक रही. इसने 90 के दशक में भारत में बिकने वाली पुरानी सिएरा की यादें ताजा कर दीं. SUV…
Tata Sierra ने मॉडर्न स्टाइल के साथ शानदार वापसी की है. दरअसल, 2025 में यह भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार की सबसे बड़ी कार लॉन्च में से एक रही. इसने 90 के दशक में भारत में बिकने वाली पुरानी सिएरा की यादें ताजा कर दीं. SUV की बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर नई जनरेशन टाटा सिएरा को 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिली.
अब देसी कार निर्माता टाटा सिएरा EV पर काम कर रहा है. आने वाली Tata Sierra EV का टेस्ट मॉडल, जिसे पहले कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. अब कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे सड़क पर देखा गया है.
EV से जुड़े ये होंगे बदलाव
Tata Sierra EV का बेसिक डिजाइन वही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी के हिसाब से कुछ कॉस्मेटिक और फंक्शनल बदलाव होंगे. इनमें एग्जॉस्ट पाइप का न होना, सामान्य रेडिएटर ग्रिल की जगह बंद फ्रंट पैनल, बेहतर एयरोडायनामिक के लिए अलॉय व्हील्स पर एयरो कवर, .ev बैजिंग आदि शामिल होंगे. केबिन के अंदर इसमें डिजिटल IRVM मिलने की संभावना है, जो टाटा हैरियर.ev में भी मिलता है. इसके अलावा इसमें Arcade.ev ऐप सूट भी दिया जाएगा.
65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद
v EV दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकती है. इसमें 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो 2WD और QWD कॉन्फिगरेशन के साथ आएंगे और इन्हें हैरियर.ev से लिया जा सकता है. हालांकि, सिएरा EV के लिए इन पावरट्रेन की परफॉर्मेंस थोड़ी कम रखी जा सकती है.
acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनेगी
Tata Sierra EV को टाटा मोटर्स के acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो कंपनी का Gen2 EV प्लेटफॉर्म है. टाटा का acti.ev प्लेटफॉर्म नई जनरेशन का, स्केलेबल और खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाया गया आर्किटेक्चर है, जिसे भविष्य की मास-मार्केट EVs के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी शुरुआत टाटा पंच.ev से हुई थी और इसी प्लेटफॉर्म पर Curvv.ev और Harrier.ev भी बनी हैं. यह प्लेटफॉर्म ज्यादा जगह और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी है. साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS, 5G कनेक्टिविटी, V2L और V2V टेक्नोलॉजी भी मिलती है. यह प्लेटफॉर्म 400V टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे 600 किमी तक की रेंज मिल सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
