टाटा का गेम-चेंजर: सिएरा वाला इंजन अब हैरियर-सफारी में, मिलेगा 29 KM माइलेज
अब तक टाटा हैरियर (Tata Harrier) और टाटा सफारी (Tata Safari) केवल डीजल इंजन वेरिएंट में ही आती थी. लेकिन जल्द ही इसमें बड़ा बदलाव आने वाला है. टाटा मोटर्स इन लोकप्रिय एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करने की…
अब तक टाटा हैरियर (Tata Harrier) और टाटा सफारी (Tata Safari) केवल डीजल इंजन वेरिएंट में ही आती थी. लेकिन जल्द ही इसमें बड़ा बदलाव आने वाला है. टाटा मोटर्स इन लोकप्रिय एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसे हाइपेरियन (Hyperion) कहा जा रहा है. इस इंजन की पहली झलक हाल ही में लॉन्च हुई नई टाटा सिएरा में देखने को मिली है. कंपनी के दावों के मुताबिक, इसका पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन ARAI माइलेज 29.9 किमी/लीटर तक देता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
टाटा हैरियर और सफारी (Tata Harrier-Safari) पेट्रोल वेरिएंट
टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. आधिकारिक लॉन्च से पहले, वाहन निर्माता कंपनी ने दोनों एसयूवी के इंजन स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी जारी कर दी है. इन मॉडलों में टाटा मोटर्स का नया 1.5 लीटर हाइपेरियन पेट्रोल इंजन लगा है, जिसे पहली बार सिएरा एसयूवी में पेश किया गया था. हालांकि, इस इंजन को हैरियर और सफारी के लिए विशेष रूप से ट्यून किया गया है, जो 170 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
टाटा सिएरा (Tata Sierra) इंजन
टाटा सिएरा में, यही इंजन अधिकतम 160bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका मतलब है कि हैरियर पेट्रोल और सफारी पेट्रोल अपने नए समकक्ष की तुलना में भारी होने के बावजूद 10bhp अधिक पावर और 25Nm अधिक टॉर्क जनरेट करते हैं.
सिएरा से भी ज्यादा पावर
दिलचस्प बात ये है कि पेट्रोल वेरिएंट लगभग डीजल वेरिएंट के बराबर ही पावरफुल और टॉर्क जनरेट करता हैं, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 116bhp की पावर और 260Nm तथा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 280Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. दोनों एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं.
नया अल्ट्रा वेरिएंट
टाटा हैरियर पेट्रोल लाइनअप सात ट्रिम्स में उपलब्ध है स्मार्ट, प्योर एक्स, एडवेंचर एक्स, एडवेंचर एक्स+, फियरलेस एक्स, फियरलेस एक्स+ और फियरलेस अल्ट्रा (नया). वहीं, टाटा सफारी पेट्रोल सात वेरिएंट्स में आती है स्मार्ट, प्योर एक्स, एडवेंचर एक्स, एडवेंचर एक्स+, अकम्प्लिश्ड एक्स, अकम्प्लिश्ड एक्स+ और अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा (नया). पेट्रोल इंजन डार्क, स्टील्थ और रेड डार्क एडिशन में भी उपलब्ध है.
दोनों एसयूवी में हाल ही में पेश किया गया अल्ट्रा ट्रिम कई फीचर्स देती है, जैसे कि…
सैमसंग 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इन-बिल्ट डैश कैम के साथ डिजिटल IRVM
डॉल्बी एटमॉस
ORVM के लिए मेमोरी फ़ंक्शन
स्लाइडिंग सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट
65W टाइप-सी पोर्ट
रिवर्सिंग कैमरों के लिए वॉश फ़ंक्शन
हैरियर पेट्रोल के लिए सफेद और भूरे रंग का ड्यूल-टोन केबिन थीम / सफारी पेट्रोल के लिए गोल्ड और सफेद रंग का ड्यूल-टोन केबिन थीम डिजाइन और स्टाइल के मामले में, टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट अपने डीजल वेरिएंट के समान ही हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
