शगुन के इतने रुपए में बुक हो जाएगी ये जबरदस्त SUV, जानें कीमत और खूबियां
टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में सिएरा SUV लॉन्च की थी. लॉन्च के समय SUV की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) बताई गई थी. बाकी वेरिएंट्स की कीमतें हाल ही में घोषित की गई हैं. अब जब कंपनी ने सभी…
टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में सिएरा SUV लॉन्च की थी. लॉन्च के समय SUV की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) बताई गई थी. बाकी वेरिएंट्स की कीमतें हाल ही में घोषित की गई हैं. अब जब कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमतें बता दी हैं, तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक ग्राहक इसे 21 हजार के टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू करेगी.
Tata Sierra के फीचर्स के बात करें तो इसके अंदर बहुत प्रीमियम केबिन दिया गया है. इसमें डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन मिलती हैं, जिसमें एक ड्राइवर के लिए और दो इंफोटेनमेंट के लिए, जिससे कंटेंट आसानी से शेयर किया जा सकता है. इसमें 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो टाटा कर्व जैसा है. इसमें रोशनी वाला टाटा लोगो और टच कंट्रोल्स मिलते हैं. इसके अलावा, SUV में 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, सेगमेंट का पहला SonicShaft साउंडबार, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, भारत का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, रियर सनशेड्स, और वेंटिलेटेड व पावर वाले फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. बेहतर आराम के लिए केबिन में सॉफ्ट-टच मटीरियल और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और लग्जरी लुक देता है.
लुक और डिजाइन
टाटा सिएरा (Tata Sierra) का डिजाइन बॉक्सी शेप वाला है, जो पुराने मॉडल से इंसपायर्ड है, लेकिन इसमें कई नए और मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. SUV में सीधा और मजबूत स्टांस मिलता है. आगे की तरफ ग्लॉस-ब्लैक एक्सेंट्स हैं, जो LED हेडलाइट्स, DRLs, ब्रांड लोगो और Sierra बैजिंग मिल जाती है. इसके अलावा, फ्रंट बंपर में स्किड प्लेट और डुअल फॉग लाइट्स भी दी गई हैं.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो टाटा सिएरा में लेवल 2 ADAS दिया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, डुअल ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 21 फंक्शन वाला ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) शामिल है. इसके साथ ही, SUV में 6 एयरबैग, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर, Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
इंजन और पावरट्रेन
टाटा सिएरा (Tata Sierra) का पेट्रोल वेरिएंट कंपनी के नए 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो इंजन के साथ आता है, जो 160 hp पावर और 255 Nm टॉर्क देता है. इसे AISIN की 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, एक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 106 hp पावर और 145 Nm टॉर्क देता है. यह बेहतर माइलेज के लिए एटकिंसन साइकिल पर काम करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है.
डीजल वेरिएंट में सिएरा का जाना-पहचाना 1.5-लीटर इंजन दिया गया है, जो 118 hp पावर देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल (260 Nm टॉर्क) और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (280 Nm टॉर्क) गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
