24 घण्टे ऑनलाइन

मारुति की बादशाहत पर मंडराया संकट, टॉप सेलिंग कारों में हुआ बड़ा उलटफेर

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 लिस्ट में अब साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है. कई सालों तक इस लिस्ट पर राज करने वाली मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पकड़ अब धीरे-धीरे ढीली पड़ रही है और टाटा मोटर्स,…

24GhanteOnline
December 26, 2025
3 min read

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 लिस्ट में अब साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है. कई सालों तक इस लिस्ट पर राज करने वाली मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पकड़ अब धीरे-धीरे ढीली पड़ रही है और टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियां तेजी से अपनी जगह बना रही हैं. साल 2021 में मारुति की टॉप-10 में 8 गाड़ियां थी, लेकिन नवंबर 2025 तक ये संख्या घटकर 6 रह गई है.

वहीं हुंडई लगातार इस लिस्ट में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है और टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी भारतीय कंपनियां अब बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं.टाटा मोटर्स के पास 2022 से लगातार टॉप-10 में दो मॉडल रहे हैं, जबकि महिंद्रा पहली बार 2024 में इस लिस्ट में शामिल हुई और 2025 में भी उसका एक मॉडल मजबूती से टॉप-10 में बना हुआ है.

टाटा पंच ने तोड़ा मारुति Marutiका 40 साल पुराना रिकॉर्ड


साल 2024 एक बड़ा मोड़ साबित हुआ, जब टाटा पंच भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी और मारुति Marutiके दशकों पुराने दबदबे को तोड़ दिया. ये पहली बार था जब कोई नॉन-मारुति कार साल की नंबर-1 सेलिंग कार बनी.2025 में भी ये ट्रेंड जारी रहा. जनवरी से नवंबर के बीच हुंडई क्रेटा और टाटा नेक्सॉन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे मारुति का टॉप-5 पर वर्चस्व कमजोर हुआ.

2025 में मारुति की टॉप-10 कारों में डिजायर, वैगन-आर, अर्टिगा, स्विफ्ट, फ्रॉन्क्स और ब्रेज़ा शामिल हैं. टाटा की तरफ से नेक्सॉन और पंच, हुंडई की ओर से क्रेटा और महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो इस लिस्ट में मौजूद हैं. वहीं मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो इस बार टॉप-10 से बाहर रही.

SUV की बढ़ती मांग से बदला बाजार


भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है. क्रेटा और नेक्सॉन 2025 के अंत तक करीब 2 लाख यूनिट की बिक्री के आंकड़े को छू सकती हैं. हालांकि इसके बावजूद मारुति डिजायर ने सेडान होते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर इसके सीएनजी वेरिएंट की वजह से.

आने वाले समय में मुकाबला और तेज होगा क्योंकि कंपनियां नए मॉडल और अपडेट लेकर आ रही हैं. टाटा की नई सिएरा एसयूवी को लॉन्च के पहले ही दिन 70 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली है. वहीं हुंडई को नई वेन्यू के लिए 46 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं और महिंद्रा 2026 में स्कॉर्पियो-एन का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है.इन सभी बदलावों से साफ है कि आने वाले साल में भारत की बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट और भी ज्यादा बदलती नजर आएगी.

Tags:Maruti

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…