24 घण्टे ऑनलाइन

10 हजार की EMI में आ जाएगी ये बेस्ट कार, इतना करना होगा डाउनपेमेंट

भारतीय कार निर्माता TATA मोटर्स कार बेचने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है. नवंबर 2025 में कंपनी ने मारुति सुजुकी के बाद सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, इसने हुंडई और महिंद्रा को पीछे रखा है. टाटा नेक्सॉन इसकी सबसे…

24GhanteOnline
December 8, 2025
2 min read

भारतीय कार निर्माता TATA मोटर्स कार बेचने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है. नवंबर 2025 में कंपनी ने मारुति सुजुकी के बाद सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, इसने हुंडई और महिंद्रा को पीछे रखा है. टाटा नेक्सॉन इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. खास बात ये है कि टाटा नेक्सॉन पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी वर्जन में उपलब्ध है. अगर आप भी टाटा नेक्सॉन खरीदना चाहते हैं तो 10 हजार रुपए की EMI पर इसे घर लेकर आ सकते हैं.

Tata Nexon प्लान


Tata Nexon के बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत करीब 9 लाख रुपए से शुरू है. इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 16 लाख रुपए तक जाती है. अगर आप इसका बेस मॉडल कम EMI पर खरीद सकते हैं. अगर आप 3 लाख रुपए का डाउनपेमेंट करते हैं और ब्याज की दर 10 प्रतिशत रहती है तो आपका लोन 6 लाख रुपए का हो जाएगा. अगर 7 साल के लिए कार फाइनेंस कराते हैं तो कार की EMI करीब 10 हजार रुपए तक बन जाएगी.

Tata Nexon  की खूबियां

टाटा नेक्सॉन एक बड़ी और आरामदायक कॉम्पैक्ट SUV है. इसका लुक अच्छा है और इसके टॉप मॉडलों कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं, जैसे पैनोरमिक सनरूफ और JBL साउंड सिस्टम. इसमें BNCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसकी राइड क्वालिटी बहुत अच्छी है. इसके पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं. हाई स्पीड पर भी यह SUV काफी स्थिर रहती है. इन सब वजहों से टाटा नेक्सॉन एक बढ़िया कॉम्पैक्ट SUV विकल्प बन जाती है.

बेस मॉडल के फीचर्स

Tata Nexon का बेस मॉडल स्मार्ट प्लस वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 118 bhp की पावर देता है. इसकी ARAI माइलेज लगभग 17.44 kmpl है. इसमें 6 एयरबैग, ESP, LED हेडलैम्प्स और मैनुअल गियरबॉक्स जैसी जरूरी सुविधाएं स्टैंडर्ड मिलती हैं. कुल मिलाकर, यह मॉडल अपनी कीमत के हिसाब से सुरक्षा और जरूरी फीचर्स पर फोकस करता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…