24 घण्टे ऑनलाइन

नए अवतार में आएगी इंडिया की बेस्ट सेलिंग कार, इतनी बदलेगी SUV

नवंबर महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही टाटा नेक्सॉन (Nexon) बहुत जल्द नए अवतार में आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कार कंपनी ने 2026 के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बनाई है, जिनमें सिएरा…

24GhanteOnline
December 19, 2025
2 min read

नवंबर महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही टाटा नेक्सॉन (Nexon) बहुत जल्द नए अवतार में आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कार कंपनी ने 2026 के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बनाई है, जिनमें सिएरा EV, हैरियर और सफारी पेट्रोल SUV, पंच फेसलिफ्ट और नई पीढ़ी की नेक्सॉन शामिल हैं.

अगली पीढ़ी की टाटा नेक्सॉन (Nexon) (कोडनेम प्रोजेक्ट गरुड़) के 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसके आधिकारिक फीचर्स और जानकारी इसके लॉन्च के करीब सामने आएंगे. अब तक 2026 टाटा नेक्सॉन के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नेक्सॉन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

नया प्लेटफॉर्म और डिजाइन लैंग्वेज


सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा. नई जनरेशन की नेक्सॉन (Nexon) एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनी होगी, जो मौजूदा X1 प्लेटफॉर्म का काफी बदला हुआ रूप हो सकता है. यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल और मॉडर्न तकनीक से भरा हुआ है. बाहर और अंदर, दोनों तरफ बड़े बदलाव की उम्मीद है. 2026 टाटा नेक्सॉन में कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी और इसमें टाटा की हालिया कारों से कुछ डिजाइन एलिमेंट्स लिए जा सकते हैं.

क्या डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा?


इंजन विकल्प ज्यादा बदले हुए नहीं हो सकते. 2026 टाटा नेक्सॉन (Nexon) में मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. हालांकि, आने वाले BS7 उत्सर्जन नियमों की वजह से यह साफ नहीं है कि 1.5 लीटर डीजल इंजन को अगली पीढ़ी में जारी रखा जाएगा या नहीं. CNG का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.

कीमत बढ़ने की संभावना


डिजाइन में बड़े बदलाव, नए फीचर्स और मैकेनिकल अपग्रेड को देखते हुए 2026 टाटा नेक्सॉन की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है. मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.32 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये के बीच है. नई नेक्सॉन की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये तक जा सकती है.

Tags:Nexon

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…