24 घण्टे ऑनलाइन

इस कंपनी ने इंडिया में बना दिया रिकॉर्ड, बेच डालीं 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घोषणा की है कि भारत में उसकी इलेक्ट्रिक कारों (EV) की कुल बिक्री 2.50 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है. यह उपलब्धि कंपनी के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. टाटा ने…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घोषणा की है कि भारत में उसकी इलेक्ट्रिक कारों (EV) की कुल बिक्री 2.50 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है. यह उपलब्धि कंपनी के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. टाटा ने 2020 में अपनी पहली आम इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन EV लॉन्च की थी. अब यह SUV खुद भारत की पहली EV बन गई है जिसकी कुल बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंच चुकी है.

कंपनी के मुताबिक यह नया आंकड़ा उसकी मौजूदा EV रेंज से आया है, जिसमें नेक्सॉन EV, हैरियर EV, टियागो EV, फ्लीट सेगमेंट के लिए एक्सप्रेस-T EV और हाल ही में लॉन्च की गई पंच EV शामिल हैं. टाटा ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कारें पैसेंजर EV मार्केट का बड़ा हिस्सा रखती हैं. इसकी वजह है EV सेगमेंट में जल्दी एंट्री और अलग-अलग बॉडी स्टाइल व कीमतों में मॉडल उपलब्ध कराना.

इस वजह से बढ़ रही बिक्री


टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बताया कि EV की बढ़ती बिक्री का कारण निजी ग्राहकों और फ्लीट ऑपरेटर्स, खासकर शहरों में, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग है. कंपनी के अनुसार, टाटा EV के मालिक अब तक मिलकर 5 अरब किलोमीटर से ज्यादा चला चुके हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि लोग EV को सिर्फ सीमित इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अपना रहे हैं.

EV को लेकर टाटा का प्लान


टाटा (Tata( भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश कर रही है. टाटा पावर के सहयोग से बने नेटवर्क के तहत देशभर में अब 20,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं. कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपनी खास EV आर्किटेक्चर पर आधारित नए इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. साथ ही सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी में भी सुधार किया जाएगा, जिससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो. टाटा 2026 की शुरुआत में नई सिएरा EV और अपडेटेड पंच EV लॉन्च करेगी.

वहीं, प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की अविन्या (Avinya) सीरीज को अगले साल के अंत तक पेश किया जाएगा। यह सब टाटा के बड़े लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत FY2030 तक सिएरा और अविन्या समेत 5 नए EV ब्रांड लाने की योजना है, साथ ही अपनी मौजूदा रेंज में भी बड़े अपडेट किए जाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…