24 घण्टे ऑनलाइन

28KM माइलेज और 419 लीटर बूट स्पेस वाली ये कार कर देगी हैरान

सबसे सेफ और बजट फ्रेंडली गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो Tata Motors की पॉपुलर सेडान Tata Tigor आपको पसंद आ सकती है. टाटा की ये इकलौती सेडान है और इसके 2025 मॉडल के साथ आप लोगों को शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और सॉलिड बिल्ड…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

सबसे सेफ और बजट फ्रेंडली गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो Tata Motors की पॉपुलर सेडान Tata Tigor आपको पसंद आ सकती है. टाटा की ये इकलौती सेडान है और इसके 2025 मॉडल के साथ आप लोगों को शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी मिलेगी. Amaze और Dzire को टक्कर देने वाली इस गाड़ी को GNCAP ने इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग दी थ. आइए जानते हैं कि इस सेडान की शुरुआती कीमत कितनी है और ये गाड़ी कौन-कौन से फीचर्स के साथ आती है? आइए जानते हैं.

Tata Tigor Price in India


टाटा मोटर्स की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 5 लाख 48 हजार 990 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ये दाम इस कार के बेस वेरिएंट का है. अगर आपको इस कार का टॉप वेरिएंट खरीदना है तो आपको 7 लाख 82 हजार 190 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. अगर आपको 28 किलोमीटर का माइलेज चाहिए तो आपको इस कार का सीएनजी वेरिएंट खरीदना होगा, सीएनजी मॉडल की कीमत 8.69 (एक्स शोरूम)और 8.74 लाख (एक्स शोरूम) है.

Tata Tigor Rivals


टाटा मोटर्स की इस गाड़ी की टक्कर Maruti Suzuki Dzire (6,25,600 रुपए से शुरू) और Honda Amaze (7,40,800 रुपए से शुरू) जैसे मॉडल्स से होती है.

Tata Tigor Mileage


कारदेखो के मुताबिक, इस कार का पेट्रोल (मैनुअल) वेरिएंट 19.28 किलोमीटर तक, पेट्रोल (AMT) 19.6 किलोमीटर तक, CNG (मैनुअल) 26.49 किलोमीटर तक और CNG (AMT) 28.06 किलोमीटर तक का माइलेज देता है.

Tata Tigor Safety Rating


Global NCAP ने 2020 में इस गाड़ी के ICE मॉडल और 2021 में इस गाड़ी के EV मॉडल की क्रैश टेस्टिंग की थी. 2020 में हुई क्रैश टेस्टिंग में इस गाड़ी को एडल्ट सेफ्टी में 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार रेटिंग दी गई थी, वहीं 2021 में ईवी मॉडल की क्रैश टेस्टिंग में इस कार ने चाइल्ड और एडल्ट दोनों में ही 4 स्टार रेटिंग हासिल की थी.

Tata Tigor Features


इस गाड़ी में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और 419 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इस गाड़ी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और एचडी रिवर्स पार्किंग डिजिटल कैमरा भी मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…