नए साल में Tata करेगी ब्लास्ट! लॉन्च कर सकती है 6 नई SUV
2025 में एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियां लॉन्च करने के बाद अब 2026 में भी Tata Motors धमाल मचाने की तैयारी में है. अगले साल यानी 2026 में कंपनी के 6 नई एसयूवी मॉडल्स भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किए जा सकते…
24GhanteOnline
December 30, 20252 min read
2025 में एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियां लॉन्च करने के बाद अब 2026 में भी Tata Motors धमाल मचाने की तैयारी में है. अगले साल यानी 2026 में कंपनी के 6 नई एसयूवी मॉडल्स भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किए जा सकते हैं, अगर आप लोगों को भी टाटा की लोहालाट गाड़ियां पसंद हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि 2026 में टाटा के कौन-कौन से मॉडल्स मार्केट में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं.
Tata Sierra EV
Sierra ICE मॉडल के बाद अब इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स की माने तो इस एसयूवी को 2026 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, ये एसयूवी दो बैटरी ऑप्शन्स और सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ आ सकती है.
Tata Harrier और Safari Petrol
टाटा अगले साल हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्जन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. इन मॉडल्स को 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है जो 170 PS की मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा.
Tata Punch EV Facelift
अगले साल नई पंच ईवी को भी ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन का इलेक्ट्रिक अवतार नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, बड़ी बैटरी का फायदा ये है कि सिंगल चार्ज पर आप लोगों को ज्यादा ड्राइविंग रेंज का फायदा मिल सकता है.
Tata Punch ICE Facelift
टाटा पंच का ICE इंजन वाला मॉडल पिछले चार साल से मार्केट में है और इसे कई बार नए अवतार में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. उम्मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार में नए डिजाइन के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. गाड़ी में नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और स्टीयरिग व्हील भी देखने को मिल सकता है.
नए अवतार में Tata Nexon
2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में, टाटा 3rd जेनरेशन नेक्सन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. फिलहाल ये एसयूवी डेवलपमेंट स्टेज में है, इस कार के डिजाइन को नया लुक मिलेगा. इस गाड़ी के इंजन में भी बड़ा बदलाव हो सकता है लेकिन अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.
Tata Avinya
जैगुआर लैंड रोवर के EMA प्लेटफॉर्म पर आधारित फ्लैगशिप अविन्या रेंज को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल इस एसयूवी के बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है.
Tags:Tata HarrierTata Punch EV FaceliftTata Sierra EVTata Avinyatata nexonSafari PetrolTata Punch ICE Facelift
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
