दिसंबर में Tata का धांसू ऑफर,मात्र इतनी EMI में खरीद पाएंगे कारें
टाटा मोटर्स (Tata Motars) की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. टाटा मोटर्स ने दिसंबर के लिए अपनी पूरी गाड़ी रेंज पर EMI पेमेंट स्कीम लॉन्च की हैं. ये स्कीम कुल आठ मॉडलों पर लागू हैं, जिनमें चार…
टाटा मोटर्स (Tata Motars) की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. टाटा मोटर्स ने दिसंबर के लिए अपनी पूरी गाड़ी रेंज पर EMI पेमेंट स्कीम लॉन्च की हैं. ये स्कीम कुल आठ मॉडलों पर लागू हैं, जिनमें चार पेट्रोल/डीजल इंजन वाली गाड़ियां और चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं.
पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों में टियागो की EMI ₹4,999 से शुरू होती है. वहीं टिगोर और पंच दोनों की EMI ₹5,999 से शुरू होती है. अल्ट्रोज की EMI ₹6,777, नेक्सॉन की ₹7,666 और कर्व्व की EMI ₹9,999 से शुरू है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों में टियागो.ev की है EMI ₹5,999 से शुरू होती है. इसके बाद पंच.ev की EMI ₹7,999 है. नेक्सॉन.ev ₹10,999 EMI में उपलब्ध है, जबकि सबसे ज्यादा कर्व्व.ev की EMI ₹14,555 है.
ऐसे कम EMI पर मिलेगी कार
कंपनी के अनुसार, पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की EMI की गणना खास लोन अमाउंट पर की गई है, जिसमें 25% या 30% का बैलून स्कीम विकल्प और 84 महीने की लोन अवधि शामिल है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की EMI 120 महीने की लोन अवधि के आधार पर तय की गई है. सभी फाइनेंसिंग फाइनेंसर की मंजूरी पर निर्भर है. ये ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक मान्य हैं. असली EMI लोन राशि और गाड़ी की कुल ऑन-रोड कीमत के हिसाब से अलग हो सकती है.
सेफ्टी पर टाटा (Tata) का फोकस
टाटा (Tata) मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड, टाटा मोटर्स ग्रुप का हिस्सा है और भारत की अग्रणी घरेलू ऑटो कंपनियों में से एक है. यह भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. कंपनी अपनी सेवाओं में बेहतर गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को सबसे ज्यादा महत्व देती है. कंपनी की गाड़ियों की रेंज में अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन और बॉडी स्टाइल वाली कारें शामिल हैं, जिनमें सेफ्टी फीचर्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पुणे (महाराष्ट्र) और साणंद (गुजरात) में स्थित हैं.
देश में टाटा (Tata) का नेटवर्क
कंपनी का डीलरशिप, सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स का नेटवर्क 3,500 से ज्यादा टचपॉइंट्स का है. इसमें 195 शहरों में 250 से ज्यादा डीलरशिप शामिल हैं, जो 27 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं. यह नेटवर्क भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तीसरा सबसे बड़ा सेल्स और सर्विस नेटवर्क है. टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, टाटा मोटर्स ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों का काम देखने वाली एक सब्सिडियरी कंपनी है. इसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में कंपनी की खुद की ज़िपट्रॉन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जो जीरो-एमिशन, कनेक्टेड फीचर्स और कम चलाने की लागत वाली मोबिलिटी सॉल्यूशन देती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
