24 घण्टे ऑनलाइन

इन पकोडों को खाकर झूम उठेंगे आप, चटपटा होता है इनका स्वाद

बरसात का सुहाना मौसम जारी है। ऐसे में कई दफा चटपटा खाने का मन करता है। पकोड़ा एक ऐसा नमकीन व्यंजन है जो अधिकतर लोगों को पसंद आता है। ये काफी लजीज होते हैं। आज हम आपको करेले के पकोड़े (Karele Pakoras) बनाने की रेसिपी…

24GhanteOnline
September 6, 2025
3 min read

बरसात का सुहाना मौसम जारी है। ऐसे में कई दफा चटपटा खाने का मन करता है। पकोड़ा एक ऐसा नमकीन व्यंजन है जो अधिकतर लोगों को पसंद आता है। ये काफी लजीज होते हैं। आज हम आपको करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की रेसिपी बताएंगे। हालांकि करेले का नाम सुनते ही आपके कान खड़े हो गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि इतने कड़वे करेले के पकोड़े (Karele Pakoras) कैसे स्वादिष्ट हो सकते हैं? तो हम आपकी यह गलतफहमी दूर करना चाहेंगे। आप अगर एक बार हमारी रेसिपी के हिसाब से बनाए गए करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  खा लेंगे तो जरूर आगे भी इनकी डिमांड करेंगे। चटनी या सॉस के साथ इनका लुत्फ उठाया जा सकता है।

करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की सामग्री 

करेला – 5 से 6

घोल (Batter) के लिए
बेसन – 1 कप
मैदा – 2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
|पानी

भरावन (Stuffing) के लिए

उबले आलू – 3
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 छोटी चम्मच
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
दरदरा पीसा हुआ धनिया – 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया

करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की विधि

- सबसे पहले बर्तन में बेसन, मैदा, हल्दी पाउडर, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
- अब सभी करेलों को बीच से काटकर बीज निकाल दें।
- गैस पर कड़ाही रखें और इसमें एक लीटर पानी डालें। फिर करेलों को डालकर मीडियम आंच पर5-6 मिनट ढककर पकाएं।
- करेले पकाने के बाद पानी से छानकर निकाल लें।
- गैस पर पैन रखे और इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं। फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का सुनहरा भून लें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज व हरी मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें।
- मैश किए हुए उबले आलू, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर इन्हें अच्छे से मिला 3-4 मिनट तक भून लें।
- आलू भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालें और फिर आलू को एक प्लेट में निकाल लें।
- पकोड़े तलने के लिए पैन या कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- भुने हुए आलू को करेलों में भर दें।
- पकोड़े तलने के लिए पहले बेसन के घोल में डुबोएं और फिर घोल से निकालकर तेल में डालें।
- पैन में जितनी जगह है एक बार में उतने पकोड़े डालें।
- पकोड़े को मीडियम आंच पर उलट-पलटकर सुनहरे होने तक तल लें।
- तले हुए पकोड़े को प्लेट पर बिछे नैपकिन पर निकालें। सभी पकौड़े ऐसे ही तल लें।
- इसे आप हरी चटनी, मीठी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।