तारिक रहमान सरकार का आगाज़, 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 1 हिंदू भी शामिल
बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान (Tarique Rahman) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह…

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान (Tarique Rahman) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में हुआ। इसके बाद मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति ने ही सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। करीब दो दशक बाद BNP के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई है। तारिक कैबिनेट में एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को भी शपथ दिलाई गई है। हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी और बौद्ध नेता दीपेन दीवान चकमा है।
12 फरवरी को हुए चुनाव में BNP ने 209 सीटें जीतीं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगियों ने 3 सीटें हासिल कीं। नई सरकार का मंत्रिमंडल 50 सदस्यों का है। इसमें तारिक रहमान समेत 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा तीन तकनीकी विशेषज्ञ (टेक्नोक्रेट) भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। इस मंत्रिमंडल की खास बात यह है कि इसमें कई नए चेहरे शामिल हैं। 25 मंत्रियों में से 17 पहली बार मंत्री बने हैं। 24 राज्य मंत्रियों में सभी नए हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) भी पहली बार मंत्रिमंडल के सदस्य बने हैं।
ये नेता पहली बार मंत्री बने
पहली बार मंत्री बनने वालों में तारिक रहमान (Tarique Rahman) , एजेडएम जाहिद हुसैन, खलीलुर रहमान (टेक्नोक्रेट), अब्दुल अवल मिंटू, मिजानुर रहमान मीनू, खंडाकर अब्दुल मोक्तादिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर राशिद (टेक्नोक्रेट), अफरोजा खानम रीता, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहेर सुमन, दीपेन दीवान, फकीर महबूब अनम स्वपन, सरदार सखावत हुसैन बकुल और शेख रबीउल आलम शामिल हैं।
ये नेता पहली बार राज्य मंत्री बने
पहली बार राज्य मंत्री बनने वालों में एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, मोहम्मद शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, मोहम्मद राजीब अहसन, मोहम्मद अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद साकी, इशराक हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फरीदुल इस्लाम, नुरुल हक, यासर खान चौधरी, इकबाल हुसैन, एम ए मुहिथ, अहमद सोहेल मंज़ूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज़ महमूद खय्याम शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
