कभी भी इन चीजों फ्री में न लें, बढ़ जाएंगी आर्थिक समस्याएं
आज के जमाने में लेने-देने एक आम बात है। चाहे घर में खत्म हुई शक्कर हो या कपड़े बुनने वाला धागा, कई बार जाने अनजाने में कुछ चीजें हम मुफ्त में या उधर के तौर पर ले लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुफ्त में ली गई कुछ…
आज के जमाने में लेने-देने एक आम बात है। चाहे घर में खत्म हुई शक्कर हो या कपड़े बुनने वाला धागा, कई बार जाने अनजाने में कुछ चीजें हम मुफ्त में या उधर के तौर पर ले लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुफ्त में ली गई कुछ चीजें आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए अगर आप भी दरिद्रता (Poverty) से बचना चाहते हैं तो भूल कर भी इन चीजों को मुफ्त में किसी से भी न लें-
सुई: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कभी भी मुफ्त में कपड़े सिलने वाली सुई नहीं लेनी चाहिए। और ना ही किसी और की सुई का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा न करने पर घर में कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है और नेगेटिव एनर्जी का भी संचार होता है।
सरसों का तेल: कई बार घर में खाना पकाते वक्त तेल खत्म हो जाने पर हम पड़ोसियों की मदद ले लेते हैं। वास्तु शास्त्र में सरसों के तेल का संबंध समृद्धि से माना जाता है। ऐसे में मुफ्त में सरसों का तेल लेने या फिर देने से आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पर बुरा असर पड़ सकता है।
नमक: कभी भी किसी से भी नमक मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नमक को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। अगर कभी मजबूरी में किसी से मुफ्त में नमक लेना पड़ जाए तो उसके बदले में कोई और चीज दे देना चाहिए। मुफ्त में नमक लेने से सेहत व धन के मामले में आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।
लोहा: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। वास्तु विद्या की मानें तो कभी भी लोगे से जुड़ी चीजें मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। माना जाता है की लोहे से संबंधित चीजें मुफ्त में लेने पर कर्ज बढ़ सकता है। यही नहीं ऐसा करने पर परिवार में अशांति, व शारीरिक समस्याएं भी व्यक्ति को झेलनी पड़ सकती हैं।
पर्स: दोस्ती यारी में कई बार कुछ लोग पर्स मुफ्त में दे देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यहां तक की गिफ्ट में भी पर्स नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि जिस तरह हम गिफ्ट में पर्स देते हैं। उसी तरह हमारे धन से जुड़े योग-संयोग भी उस व्यक्ति के पास ट्रांसफर हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
