बिजनेस में सफलता के लिए करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे संकट
आज मंगलवार का दिन पवनपुत्र संकटमोचन बजरंगली (Bajrangbali) की आराधना का है। आज हनुमान जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। वे अपने भक्तों के पाप, दुख एवं कष्टों को दूर करके उनके जीवन में सुख एवं शांति लाते हैं। जिन पर…
आज मंगलवार का दिन पवनपुत्र संकटमोचन बजरंगली (Bajrangbali) की आराधना का है। आज हनुमान जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। वे अपने भक्तों के पाप, दुख एवं कष्टों को दूर करके उनके जीवन में सुख एवं शांति लाते हैं।
जिन पर हनुमान जी की कृपा होती है, वे सभी प्रकार के संकटों एवं बाधाओं से मुक्ति पाकर अपने कार्य में सफल होते हैं। आपको नौकरी (Job) या फिर अपने बिजनेस (Business) में कोई समस्या है या तरक्की नहीं हो रही है, तो आपको हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। उनकी कृपा से आपको बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों (Astrology Tips) के बारे में।
करियर में तरक्की के उपाय
>> आपको बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है, लाभ नहीं हो रहा है या नौकरी नहीं मिल रही है, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली का दर्शन करना चाहिए। वहां पर उनके समक्ष बैठकर पूरे मन से सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। आप कम से कम ऐसा 11 मंगलवार को करें। संकटमोचन वीर हनुमान जी आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।
>> आपको बिजनेस या नौकरी में कोई समस्या आ रही है, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक दिन स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपकी इच्छा पवनपुत्र जी पूर्ण करेंगे। हनुमान चालीसा पाठ का प्रारंभ आपको मंगलवार के दिन से करना चाहिए।
>> कार्यों की सिद्धि के लिए मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाने का भी विधान है। ऐसा आपको 5 मंगलवार या 5 शनिवार करना चाहिए। सिंदूर एवं चमेली का तेल हनुमान जी को प्रिय है, इसलिए यह उपाय करते हैं।
>> मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से कष्टों एवं पाप से मुक्ति मिलती है। शत्रुओं से रक्षा होती है।
>> हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है। मंगलवार के दिन आपको लाल चंदन, केसर, गेहूं, तांबा, लाल गुलाब, सिंदूर, बूंदी के लड्डू आदि का दान करना भी उत्तम होता है। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इससे मंगल दोष भी दूर हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
