24 घण्टे ऑनलाइन

लाख कोशिशों के बाद भी घर में नहीं टिकता है पैसा, तो नवरात्रि पर करें ये उपाय

लाख प्रयास करने के बाद भी कुछ कमी सी अनुभव होती है। घर में तंगी बनी रहती है। छोटे-छोटे काम भी बनते-बनते रुक जाते हैं। घर में अशांति रहती है। क्‍लेश बना रहता है। तो घबराए नहीं हम कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्‍हें अपने आचरण…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

लाख प्रयास करने के बाद भी कुछ कमी सी अनुभव होती है। घर में तंगी बनी रहती है। छोटे-छोटे काम भी बनते-बनते रुक जाते हैं। घर में अशांति रहती है। क्‍लेश बना रहता है। तो घबराए नहीं हम कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्‍हें अपने आचरण में लाकर आप भी इन सभी समस्‍याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

घर में नहीं रहेगा क्लेश


घर में यदि क्लेश बना रहता है तो एक पीले कपड़े में लौंग का एक जोड़ा बांधकर उसे घर के किसी कोने में टांग दें।

राहु-केतु करेंगे कृपा


नवरात्रि (Navratri) में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

आर्थिक तौर पर होंगे मजबूत


पीले कपड़े में लौंग को बांधकर तिजोरी में रखने से आप आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे।

सारे रुके काम होंगे पूरे


यदि अथक मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो नवरात्रि (Navratri) में हनुमानजी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करके दीपक में दो लौंग डाल दें। इस उपाय से सारे रुके काम पूरे होते हैं।

दूर होगी आर्थिक तंगी


घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो मां दुर्गा को गुलाब के फूलों के साथ दो लौंग भी पूजा में अर्पित करें।

घर में होगा धन का आगमन


लाल रंग के कपड़े में पांच लौंग और पांच कौड़ियों बांधकर तिजोरी में रखने से मां की कृपा होती है और घर में धन का आगमन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।