24 घण्टे ऑनलाइन

घर में सीढ़ियों के वास्तु का रखें विशेष ध्यान, हमेशा होगी उन्नति

वास्तुशास्त्र (Vastu) में घर की सीढ़ियों (Stairs) के निर्माण का अपना विशेष महत्व है। प्राचीन वास्तु ग्रंथों ने भी इसकी महत्ता बताई है। आम रूप से देखें, तो ये सीढ़ियां ही हैं, जो हमें ऊपर से नीचे लाती हैं और नीचे से ऊपर भी…

24GhanteOnline
February 9, 2026
2 min read

वास्तुशास्त्र (Vastu) में घर की सीढ़ियों (Stairs) के निर्माण का अपना विशेष महत्व है। प्राचीन वास्तु ग्रंथों ने भी इसकी महत्ता बताई है। आम रूप से देखें, तो ये सीढ़ियां ही हैं, जो हमें ऊपर से नीचे लाती हैं और नीचे से ऊपर भी ले जाती हैं। वास्तु शास्त्री और ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से जानते हैं कि सीढ़ियों को घर मे कैसे उपयोग करें कि वो हमें उन्नति की ओर अग्रसर कर सकती हैं।

वास्तु के नियमानुसार, सीढ़ियां घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान को छोड़कर किसी भी दिशा में बनाई जा सकती हैं। सबसे अच्छा होगा, अगर आप दक्षिण में सीढ़ियों का निर्माण करें। दूसरे स्थान पर सीढ़ियां पश्चिम में बना सकते हैं। तीसरे स्थान पर आग्नेय कोण में, चौथे स्थान पर वायव्य कोण में, पांचवे स्थान पर पूरब में और छठे स्थान पर उत्तर में सीढ़ियों का निर्माण करा सकते हैं।

सीढ़ियां भारी और ऊंची होती हैं, तो इसके लिए उसी स्थान को चुनते हैं जो वास्तु के अनुसार इसके लिए निश्चित है। अर्थात दक्षिण-पश्चिम कोना। यदि यहां सीढ़ियां, होंगी तो घर की उन्नति और विकास आगे बढ़ सकता है। दक्षिण और पश्चिम में भी सीढ़ियां बनाना वास्तु के अनुकूल है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सीढ़ियां यदि विषम संख्या में हों, तो अच्छा रहता है। जैसे 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25 आदि। इसके अलावा यदि सीढ़ियों की संख्या विषम भी हो और 3 से भाग देने पर 2 शेष बचे तो वह संख्या अति उत्तम मानी गई है, जैसे 17, 23, 29 आदि।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…