24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

गर्मियों में स्किन की देखभाल बेहद जरूरी होती है। लेकिन देखने को मिलता हैं कि लोग इस दौरान नाखूनों (Nails) को नजरअंदाज कर बैठते हैं। तेज धूप आपकी त्वचा की नहीं बल्कि आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाती है। इस वजह से आपके…

24GhanteOnline
June 24, 2026
4 min read

गर्मियों में स्किन की देखभाल बेहद जरूरी होती है। लेकिन देखने को मिलता हैं कि लोग इस दौरान नाखूनों (Nails) को नजरअंदाज कर बैठते हैं। तेज धूप आपकी त्वचा की नहीं बल्कि आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाती है। इस वजह से आपके नाखून कमजोर होते हैं। आपको अपने हाथ-पैरों के नाखूनों की केयर भी जरूरी है, ताकि आप संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से दूर रह सकें। कई लोग नाखून खराब होने के डर से मैनीक्योर और पेडीक्योर कराते रहते हैं, ताकि नाखून (Nails)  साफ सुथरे रहें जो कि थोड़ा खर्चीला भी हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप कम खर्चे में नाखूनों का ख्याल रख पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

नेल्स (Nails) पर टॉप कोट लगाएं

लंबे समय तक पानी और क्लोरीन के संपर्क में रहने से नाखून (Nails) और क्यूटिकल्स कमजोर होने लगते हैं। इसलिए अगर आप पूल में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नेल्स पर टॉप कोट जरूर लगाएं। इससे नाखून ज्यादा डैमेज नहीं होंगे और खूबसूरती बनी रहेगी।

करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

धूप के संपर्क में अधिक आने से बचें। यूवी किरणों की वजह से आपकी त्वचा पर टैन जमा हो जाता है। इसके साथ ये आपके नेल्स को खराब कर सकती हैं। इससे नाखून (Nails) ड्राई जाते हैं। नाखूनों का रंग इस वजह से फीका पड़ने लगता है। नाखूनों के बीच दरार आने लगती है। इसलिए अगर आप धूप में देर तक समय बिताते हैं तो आप नाखूनों के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सफोलिएट करना न भूलें

आपकी त्वचा की तरह, आपके नाखून (Nails) और क्यूटिकल्स को एक्सफोलिएशन से फायदा हो सकता है। मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और अपने नाखूनों में रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करने के लिए एक सौम्य नेल ब्रश या एक्सफ़ोलीएटिंग स्क्रब का उपयोग करें। यह अंतर्वर्धित नाखूनों को रोकने में भी मदद करेगा और आपके क्यूटिकल्स को स्वस्थ रखेगा।

नेल्स (Nails) को मॉइस्चराइज करना है जरूरी

गर्मियो में नाखूनों (Nails) को मॉइस्चराइज करना भी बेहद होता है। इससे आपके नाखून हेल्दी हो सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना अपने नाखूनों को हाइड्रेट करें। वहीं, बाहर निकलने से पहले नाखूनों पर क्रीम या लोशन लगाएं। इससे नाखूनों की अच्छे से सफाई हो सकती है। साथ ही नाखूनों की चमक भी बढ़ेगी।

लगाएं क्यूटिकल्स पर ऑयल

गर्मियों में नाखून (Nails) के क्यूटिकल्स काफी ड्राई होने लगते हैं। इस स्थिति में से बचाव के लिए रात को सोते समय अपने क्यूटिकल्स पार्ट पर हल्का सा ऑयल लगा लें। आप किसी भी तरह का वेजिटेबल ऑयल लगा सकते हैं। इससे नाखूनों की चमक भी बढ़ेगी। साथ ही ड्राईनेस भी कम होगा।

नेल पॉलिश से ब्रेक लें

हालांकि नेल पॉलिश लगाने में मजा आता है, लेकिन समय-समय पर अपने नाखूनों को ब्रेक देना भी जरूरी है। लगातार नेल पॉलिश लगाने से आपके नाखून कमजोर हो सकते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अपने नाखूनों को नियमित अंतराल के बाद कुछ दिनों तक सांस लेने का मौका दें।

नाखून (Nails) को छोटा रखें

बहुत से महिलाओं को लंबे नाखून (Nails) बहुत पसंद होते हैं। इसके लिए तरह-तरह के नेल आर्ट कराती हैं। लेकिन गर्मियों में बड़े नाखूनों के टूटने और खराब होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए कोशिश करें आप इस मौसम में नाखूनों को छोटा ही रखें। इससे नाखूनों को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

खूब पानी पिएं

जिस तरह सेहत और त्वचा के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। उसी तरह, नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपके नाखूनों को मजबूती मिलेगी और नाखून हेल्दी बने रहेंगे।

दस्ताने पहनें

अगर आप बागवानी करते हैं या फिर घर के सभी काम करते हैं, तो ऐसे में आपको दस्ताने जरूर पहनने चाहिए। इससे नाखूनों से नेल पॉलिश भी आसानी से नहीं हटेगी और नाखून साफ भी रहेंगे। यह भी नाखूनों की देखभाल करने का अच्छा तरीका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।