24 घण्टे ऑनलाइन

काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कुछ दोषों को बहुत ही हानिकारक माना गया है, जिनमें से एक है काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) । कहते हैं कि जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, तो उसे जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना…

24GhanteOnline
July 29, 2026
3 min read
काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कुछ दोषों को बहुत ही हानिकारक माना गया है, जिनमें से एक है काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) । कहते हैं कि जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, तो उसे जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर सही समय पर इस दोष का निवारण नहीं किया जाए, तो व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है। ऐसे में काल सर्प दोष को दूर करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में कुछ आसान उपायों को करके आप काल सर्प दोष से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं सावन में काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) के लिए क्या उपाय हैं।

काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) क्यों लगता है?


कुंडली में काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) मायावी ग्रह राहु और केतु के चलते लगता है। ज्योतिष के मुताबिक, काल सर्प दोष तब बनता है जब कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं, जिससे एक सर्प जैसा आकार बनता है। यह बहुत अशुभ योग माना जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) के लक्षण


कुंडली में काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) व्यक्ति के जीवन में कई तरह की बाधाएं और परेशानियां ला सकता है। काल सर्प के दोष में बुरे सपने आना, मानसिक तनाव, नौकरी और व्यापार में समस्याएं, वैवाहिक जीवन में कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आदि शामिल हैं।

सावन में काल सर्प दोष ( Kaal Sarp Dosh) के लिए क्या उपाय हैं?


सावन के महीने में काल सर्प दोष के निवारण के लिए कई तरह के लाभकारी उपाय बताए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं-

भगवान शिव की पूजा:- सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें चांदी या पंच धातु का नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप:- सावन में काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

नाग स्तोत्र:- सावन में नाग स्तोत्र का पाठ करने से भी काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

नाग पंचमी:– सावन में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध और लावा चढ़ाना चाहिए।

रुद्राभिषेक:- सावन के महीने में काल सर्प दोष के लिए महादेव का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है।

काल सर्प दोष शांति पूजा:- सावव में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में काल सर्प दोष शांति पूजा करवानी चाहिए।

शिवलिंग पर अभिषेक:- सावन में शिवलिंग पर गंगाजल और काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

दान:- काल सर्प दोष दूर करने के लिए सावन के महीने में गरीबों को काले कपड़े, छाता और जूते-चप्पल दान करें।

हनुमान चालीसा:- काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए सावन में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।