24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे बालों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

आमतौर पर, तेज धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण आदि ऐसे कई कारक है, जो आपके बालों (Hair) को डैमेज कर सकते हैं। जिसके कारण हेयर ग्रोथ पर असर पड़ता है और फिर हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में…

24GhanteOnline
September 16, 2025
2 min read

आमतौर पर, तेज धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण आदि ऐसे कई कारक है, जो आपके बालों (Hair) को डैमेज कर सकते हैं। जिसके कारण हेयर ग्रोथ पर असर पड़ता है और फिर हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में इनवेस्ट करने लग जाते हैं। बाजार में कई ऐसे हेयर केयर प्रॉडक्ट होते हैं, जो बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही कुछ मास्क (Hair Mask) बनाकर बालों में लगाएं। यह होममेड हेयर मास्क (Hair Mask) बालों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करते हैं और हेयर ग्रोथ की स्पीड बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते हैं हेयर ग्रोथ के लिए बेनिफिशियल कुछ हेयर मास्क ( hair masks ) के बारे में...

नारियल का तेल, नींबू, और अंडे का हेयर पैक


सामग्री

1 चम्मच नारियल का तेल

1 नींबू का रस

1/2 कप सादा दही

1 अंडा

बनाने का तरीका

-सबसे पहले, एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

-अब अपनी स्कैल्प से लेकर टिप तक उंगलियों की मदद से इस पैक को लगाएं।

- इसके बाद आप शॉवर कैप के साथ कवर करें और 20-25 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।

-उसके बाद गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।

-अंत में बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें।

नारियल का तेल और शहद का हेयर पैक


सामग्री

1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक अनरिफाइंड नारियल तेल

1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद

बनाने का तरीका

-एक मिक्सिंग बाउल में सामग्री को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

-अब इसे अपने गीले या सूखे बालों पर लगाएं।

-आप बालों के एंड्स पर इसे अवश्य लगाएं, क्योंकि यहीं -आपको सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

-पैक लगाकर करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

-इसके बाद बालों को पहले साफ पानी से रिंस करें और फिर बालों को शैम्पू करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।