24 घण्टे ऑनलाइन

होली के रंगों से अपने बालों का रखें ख्याल, करें इन चीजों का इस्तेमाल

हर महिला चाहती हैं कि उनके बाल (Hair) खूबसूरत और घने नजर आए और इसके लिए वे तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इसकी चिंता तब बढ़ जाती हैं जब होली (Holi) का त्योहार आता हैं। होली का मजा…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

हर महिला चाहती हैं कि उनके बाल (Hair) खूबसूरत और घने नजर आए और इसके लिए वे तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इसकी चिंता तब बढ़ जाती हैं जब होली (Holi) का त्योहार आता हैं। होली का मजा रंगों में है, लेकिन यही रंग बालों के लिए किसी श्राप से कम नहीं। इन रंगों में मौजूद हानिकारक केमिकल बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

होली (Holi) के दिन अबीर-गुलाल की ढेर सारी मस्ती के बाद बालों से रंग छुड़ाना वाकई बहुत मुश्किल काम होता है। इससे न सिर्फ बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, बल्कि टूटने और सफेद होने लगते हैं। लेकिन कुछ उपायों से आप अपने बालों को केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बचा सकती हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप होली (Holi) के रंगों से अपने बालों का ख्याल रख पाएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

नारियल का तेल


होली (Holi) में रंग बालों में कुछ इस तरह समा जाते हैं कि निकालने पर भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में बालों को सुरक्षित रखने का तरीका है कि आप सिर पर यानि बालों में अच्छी तरह से नारियल का तेल लगा लें। यदि आप अपने बालों में अच्छी तरह से ज्यादा मात्रा में तेल लगा लेते हैं तो वह एक कोटिंग के तरह काम करता हैं और रंग में मौजूद केमिकल और अन्य तत्वों से बालों को बचाकर रखता हैं।

बेसन-दही हेयर पैक


बेसन और दही को मिलाकर हेयर पैक तैयार करें। इस पैक को कम से कम बालों में 20 मिनट तक रखें। यह होली कलर से होने वाले केमिकल का असर कम करते हैं। आपको बता दें कि बेसन, स्कैल्प को साफ करता है और दही कंडीशनर का काम करता है। इसमें चुटकी भर हल्दी डाल देंगे तो आप स्कैल्प को बैक्टीरिया से दूर रख सकते हैं।

सरसों का तेल लगाएं


सबसे पहली बात तो यह है कि केमिकल बेस्ड रंगो का इस्तेमाल न करें इनकी बजाय आप ऑर्गेनिक या हर्बल रंगो का उपयोग करें। होली ही एक ऐसा त्यौहार है जब लोग सभी के साथ खेलते है, फिर चाहे वह उन्हें जाने या न जानें, तो ऐसे में कौन केमिकल बेस्ड रंग का इस्तेमाल कर रहा या कौन आर्गेनिक बेस्ड रंग का इस्तेमाल कर रहा ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि आप अच्छी तरह से बालों पर सरसों का तेल लगा लें। बता दें सरसो का तेल रंगो से बचने के लिए काफी अच्छा तरीका है। साथ ही यह डीप कंडीशनिंग में भी मदद करता है।

अंडे की जर्दी


हेयर पैक के बाद सिर को साफ से पानी से धो लें। अब बालों पर एग योक यानी अंडे की जर्दी को फेंटकर लगाएं। इसमें 2 बूंद सिरका या नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल होली के कलर्स बालों को अंदर तक मैसेज कर देते हैं। इसे रोकने के लिए अंडे की जर्दी एक बेहतर विकल्प होगा। अंडे की जर्दी में बायोटिन और बी12 पाया जाता है, और ये बालों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं।

नींबू का जूस


यदि आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर आपको डैंड्रफ की बहुत शिकायत है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें या सरसो तेल का इस्तेमाल करें। आप इसमें आधा नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें। नींबू में ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो बालों में जमा अशुद्धियों को निकलने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।