24 घण्टे ऑनलाइन

होममेड इंसेक्टिसाइड से करें पौधों की देखभाल, जानें तरीका

जिन लोगों को गार्डनिंग (Gardening) करना पसंद होता है अगर किसी वजह से उनके पौधे सूखने लगें या उनमें कोई कीड़ा (Insects) लग जाए तो बहुत दुख होता है। अगर आपने भी अपने घर में गार्डन बनाया है तो आपके पौधों में भी कीड़े लग जाने…

24GhanteOnline
March 18, 2026
2 min read

जिन लोगों को गार्डनिंग (Gardening) करना पसंद होता है अगर किसी वजह से उनके पौधे सूखने लगें या उनमें कोई कीड़ा (Insects) लग जाए तो बहुत दुख होता है। अगर आपने भी अपने घर में गार्डन बनाया है तो आपके पौधों में भी कीड़े लग जाने की समस्या होती होगी। पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए आप नेचुरल होममेड इंसेक्टिसाइड  (insecticides ) का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये बिना मिट्टी को नुकसान पहुंचाए गार्डन को सुरक्षित रखते हैं। तो आइये देखते है इन्हें बनाने का तरीका

नीम तेल स्प्रे


2 चम्मच नीम के तेल में एक चम्मच कोई भी liquid soap लेकर इसको 250 ml पानी के साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस स्प्रे को अपने पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल करें।

ऑल इन वन स्प्रे


एक लहसुन और प्याज की गांठ लें और उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चम्मच लाल मिर्च का पाउडर मिलाएं। एक से दो घंटे इसको ऐसे ही रहने दें। इस मिक्सचर में एक चम्मच liquid soap मिलाएं। स्प्रे करते समय 250 ml पानी में मिलाकर स्प्रे करें।

गार्लिक स्प्रे


इसे बनाने के लिए लहसुन के दो गांठ लें। थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को एक बर्तन में डालकर इसमें 250 ml पानी मिलाकर पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह जब आप देखेंगी तो लहसुन के अवशेष नीचे तली में बैठ गए हैं। इसे उठाकर किसी दूसरे बरतन में डालें। इसके बाद इसमें एक चम्मच वेजिटेबल ऑयल और एक चम्मच liquid soap मिलाएं। जब ये स्प्रे यूज करना हो तो एक कप मिक्सचर को 250 ml पानी में मिलाकर स्प्रे करें।

ऑयल स्प्रे


एक बोतल में एक कप वेजिटेबल ऑयल और एक चम्मच साबुन लेकर अच्छे से मिलाएं। जब भी यह स्प्रे यूज करना हो तो 250 ml पानी में 2 चम्मच ऑयल स्प्रे मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे डायरेक्ट पौधों के उपर स्प्रे करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।