मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल
मानसून के मौसम में नमी और सीलन के चलते आभूषणों (Jewelery) के काले पड़ जाने या खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। आभूषणों के साथ सिलिका का पैकेट रख कर इन्हें नमी से बचाया जा सकता है। मानसून में आभूषणों (Jewelery) को…

मानसून के मौसम में नमी और सीलन के चलते आभूषणों (Jewelery) के काले पड़ जाने या खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। आभूषणों के साथ सिलिका का पैकेट रख कर इन्हें नमी से बचाया जा सकता है। मानसून में आभूषणों (Jewelery) को सुरक्षित रखने के संबंध में ये सुझाव आपके लिए....
# आभूषणों (Jewelery) के बक्से का अंदरूनी हिस्सा सॉफ्ट इंटीरियर वाला होना चाहिए।अंदर से सॉफ्ट होने के चलते आभूषण सुरक्षित रहते हैं और खरोंच आदि नहीं पड़ते।
# अलग-अलग खाने वाला बॉक्स खरीदें, जिससे हर गहने को अलग-अलग रखा जा सके, इससे वह आपस में रगड़ खाकर टूटने, खरोंच पड़ने आदि की संभावना नहीं रहेगी।
# चांदी, सोने, मोती और हीरे के आभूषण एक ही कंटेनर में न रखें। एक साथ आभूषण रखने से उनमें खरोंच पड़ने या काला पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। चांदी और मोती के आभूषण (Jewelery) काले या पीले पड़ सकते हैं या उनका रंग उड़ सकता है।
# अगर आप इन्हें एक साथ रखेंगे तो से ये आपस में उलझ सकते हैं और टूट भी सकते हैं। इसलिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें।
# जूलरी बॉक्स में सिलिका पैकेट रखें, इससे आभूषण सुरक्षित रहेंगे। सिलिका पैकेट नमी को सोख लेता है। आप आभूषणों को एयर टाइट बैग में भी रख सकती हैं।
# बारिश के दिनों में नाजुक गहने पहनने से बचें, क्योंकि आभूषण (Jewelery) का रंग उड़ सकता है। अगर पहनना जरूरी है तो फिर उन्हें बॉक्स में रखने से पहले अच्छी तरह से सुखा लें। चांदी के आभूषण आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
# मानसून के दौरान आभूषणों (Jewelery) का रंग काला पड़ने की संभावना होने के चलते इन्हें सावधानीपूर्वक साफ करें। अपने आभूषणों को गर्म पानी से साफ करें और साफ कॉटन से पोछे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
