24 घण्टे ऑनलाइन

बेड़ियों में राणा... US मार्शल ने ऐसे NIA को सौंपा; सामने आई तस्वीर

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को भारत लाया जा चुका है। गुरुवार को आतंकी राणा को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिसके बाद एनआईए कोर्ट ने उसे 18…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को भारत लाया जा चुका है। गुरुवार को आतंकी राणा को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिसके बाद एनआईए कोर्ट ने उसे 18 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है।

एनआईए आज से मुंबई हमले से जुड़े तमाम पहलुओं पर राणा (Tahawwur Rana) से पूछताछ शुरू करेगी। इसी बीच उस वक्त की एक तस्वीर सामने आई है, जब अमेरिका ने राणा को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंपा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने मंगलवार को तहव्वुर राणा की हिरासत भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंपी थी, उसकी तस्वीर सामने आयी है। जिसमें देखा जा सकता है कि राणा के कमर में जंजीर बंधी है और हाथ और पैरों में हथकड़ी लगी है।

पीछे से ली गयी तस्वीर में तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) कमजोर दिख रहा है। उसके बाल और दाढ़ी सफेद दिख रहे हैं और वह भूरे रंग का चौग़ा पहने हुए है। लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक आतंकी राणा को सौंपे जाने के समय की तस्वीर जारी की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…